फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Perfume perfume business park expected to take wing

परफ्यूम पार्क से इत्र कारोबार को पंख लगने की उम्मीद

Wed, 24 Aug 2016 12:15 AM IST
अमर उजाला/कन्नौज
अमर उजाला/कन्नौज Updated Wed, 24 Aug 2016 12:15 AM IST
विज्ञापन
Perfume perfume business park expected to take wing
परफ्यूम
प्रदेश सरकार की ओर से कन्नौज के परफ्यूम पार्क और म्यूजियम के लिए 100 करोड़ देने की घोषणा  से इत्र कारोबारी उत्साहित हैं। उनका कहना है कि इस प्रयास के इत्र कारोबार को पंख लगेंगे। निर्यात बढ़ने से फूलों की खपत बढ़ेगी। ऐसे में फूलों की खेती का रकबा बढ़ेगा और किसानों को उनकी उपज का पर्याप्त भाव मिलेगा। कन्नौज में इत्र कारोबार से जुड़ी छोटी-बड़ी 200 से अधिक इकाइयां हैं। इनमें 15 से 20 इकाइयों में बड़े पैमाने पर इत्र तैयार किया जाता है।
विज्ञापन


करीब 600 हेक्टेयर में फूलों की खेती होती है। इसके अलावा कानपुर नगर, आगरा से भी फूल कन्नौज मंगाया जाता है। इस कारोबार को बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने इत्र पार्क की घोषणा की थी। विधानसभा में मंगलवार को अनुपूरक बजट में पार्क के लिए 100 करोड़ रुपया जारी करने की घोषणा कर दी गई। इस पार्क के जरिए एक ही छत के नीचे इत्र कारोबारियों को सभी सुविधाएं मिलेंगी। साथ ही 20 एकड़ जमीन में सुगंधित फूलों की खेती कराई जाएगी।
विज्ञापन


इत्र के लिए विदेशों से भी फूल मंगाया जाएगा। परफ्यूम म्यूजियम में देश-विदेश के इत्रों के  सभी ब्रांड मौजूद रहेंगे। व्यापारी और खरीदार इस म्यूजियम का लुत्फ उठा सकेंगे। इसके साथ इत्र की मैन्युफैक्चरिंग का कार्य भी होगा। आधुनिक तकनीक से इत्र तैयार करने की जानकारी भी इत्र कारोबारियों को कार्यशाला के जरिए दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्क में फ्रांस की इत्र तकनीक से भी कारोबारियों को वाकिफ कराया जाएगा। इधर, डीएम डा. अशोक चंद्र ने बताया कि जिले की ओर परफ्यूम पार्क के लिए जमीन उपलब्ध करा दी गई है। 100 करोड़ के बजट स्वीकृत होने की जानकारी मिली है। शीघ्र ही तेजी से परफ्यूम पार्क के लिए काम शुरू करा दिया जाएगा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed