फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   People were enraged by police action after a dispute between two parties.

Kannauj News: दो पक्षों में विवाद के बाद पुलिस कार्रवाई से भड़के लोग

Wed, 24 Dec 2025 12:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 24 Dec 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
People were enraged by police action after a dispute between two parties.
गुरसहायगंज। एक ही समाज के दो पक्षों में कहासुनी के बाद सोमवार रात विवाद इतना बढ़ा कि पुलिस बुलानी पड़ी। पुलिस ने तीन के विरुद्ध चालानी कार्रवाई की तो एक पक्ष के लोग आक्रोशित हो उठे और कोतवाली के बाहर पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। पुलिस के समझाने के बावजूद लोग शांत नहीं हुए। बाद में नगर पालिका पहुंचकर मंगलवार को प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

मोहल्ला गांधी नगर निवासी संजय, रोबी, रोहित व देवा करीब साढ़े नौ बजे तिर्वा रोड पर नुमाइश देखने गए थे। संजय की मां नन्ही देवी का आरोप है कि दूसरे पक्ष के लोगों ने बहाने से चारों को बुलाया और उनकी पिटाई की। आरोप है कि दूसरे पक्ष ने उनकी बाइक में तमंचा रखकर पुलिस को सूचना दी जिसके बाद पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। घटना से क्षुब्ध नन्ही देवी देर रात में 50 महिला-पुरुषों के साथ कोतवाली के बाहर पहुंच कर हंगामा करने लगीं। सुबह दोनों पक्षों के बीच समझौते का प्रयास चलता रहा पर दोपहर दो बजे पुलिस ने एक पक्ष के संजय और राज तथा दूसरे पक्ष के सचिन पर शांति भंग की कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय भेज दिया गया। पुलिस की कार्रवाई से माहौल गरमा गया।
विज्ञापन

सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष राजा वाल्मीकि, नगर अध्यक्ष धर्मेंद्र के साथ सर्वेश, मुकेश, शिवा, संजय, छोटू, अंकित, विजय, दिलीप, सभासद छाया देवी आदि महिला-पुरुषों ने कोतवाली गेट पर हंगामा शुरू कर दिया। देर शाम तक समझौते का प्रयास चलता रहा। कोतवाल अजय अवस्थी ने बताया कि किसी पक्ष के साथ पक्षपात नहीं किया गया। दोनों पक्ष आपस में लड़ें। दोनों पक्षों में वार्ता हुई। एक पक्ष समझौता करने पर राजी नहीं हुआ। निरोधात्मक कार्रवाई की गई। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed