फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   People of Radhanagar reached Kotwali to remove the high tension line

हाईटेंशन लाइन हटवाने कोतवाली पहुंचे राधानगर के लोग

Sat, 14 Aug 2021 11:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 14 Aug 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
People of Radhanagar reached Kotwali to remove the high tension line
शिकायतें सुनते एएसपी डॉ. अरविंद कुमार और मौजूद एसडीएम देवेश गुप्ता। - फोटो : CHIBRAMAU
छिबरामऊ (कन्नौज)। नेशनल हाईवे चौड़ीकरण के चलते बिजली विभाग ने 33 हजार केवीए लाइन के पोलों को राधानगर कालोनी के किनारे मकानों के पास शिफ्ट करवाना शुरू कर दिया है। मकानों से सटाकर लाइन निकाले जाने से नाराज कालोनी के लोग शनिवार को थाना समाधान दिवस में पहुंचे। यहां एसडीएम से अंडरग्राउंड लाइन बिछवाने की मांग की।
विज्ञापन

राधानगर कालोनी के राजीव मिश्रा, अतुल चतुर्वेदी, प्रमोद कुमार, दुर्गेश आदि ने एसडीएम देवेश गुप्ता को बताया कि दस साल पहले कालोनी के बीच से 33 हजार वोल्ट की लाइन निकली थी। हादसों के बाद लोगों के विरोध के चलते विभाग ने लाइन को जीटी रोड के किनारे शिफ्ट कराया था। इस समय नेशनल हाईवे चौड़ीकरण का काम चल रहा है। हाईटेंशन लाइन के खंभों को बिजली विभाग सड़क के किनारे शिफ्ट करा रहा है। इससे तार मकानों के करीब पहुंच गए हैं। यह भविष्य में हादसे का कारण बन सकते हैं।
विज्ञापन

कालोनी के अमित कुमार, जितेंद्र बाथम, रविकांत मिश्रा, असित मिश्रा, मंजू मिश्रा, सत्येंद्र सिंह, गोरेलाल, रमेश, प्रेमसागर, शकुंतला देवी, शारदा, विश्राम सिंह, सरोज कुमार, हरिओम, देवेंद्र सिंह सहित लगभग पचास लोगों ने एसडीएम से कालोनी के सामने हाईवे के किनारे अंडरग्राउंड लाइन बिछवाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

एएसपी ने जानी शिकायतों के निस्तारण की हकीकत
थाना समाधान दिवस में अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. अरविंद कुमार, एसडीएम देवेश गुप्ता व सीओ शिवकुमार थापा ने लोगों की शिकायतें सुनीं। राजस्व की आठ व पुलिस महकमे से संबंधित पांच शिकायतें आईं। पुलिस की तीन शिकायतों का मौके पर निस्तारण कराया गया। बाकी शिकायतों के निस्तारण के लिए राजस्व व पुलिस टीमों को मौके पर भेज दिया गया। एएसपी ने शिकायतकर्ताओं से फोन कर पूर्व में आईं शिकायतों के निस्तारण की हकीकत जानी। उन्होंने कहा कि एक ही मामले की शिकायत बार-बार आने से निस्तारणकर्ता के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed