{"_id":"58c442ed4f1c1bdf18dc4ac8","slug":"people-frustrated-with-jam-in-the-city","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में जाम से बेहाल हुए लोग ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर में जाम से बेहाल हुए लोग
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
Updated Sun, 12 Mar 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
अर्चना पांडेय
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक तरफ होली तो दूसरी तरफ लोकतंत्र का पर्व, ऐसी स्थिति में चुनाव नतीजों के बाद जब भीड़ सड़कों पर निकली तो जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। जाम खुलवाने में पुलिस को भी मशक्कत करनी पड़ी। पुलिस की जीप भी जाम में काफी देर तक फंसी रही।
विज्ञापन
शनिवार को शहर के लोगों के लिए खास दिन था। होली की उमंग और विधानसभा सीट से भाजपा को मिली जीत से उत्साहित होकर कई लोगों ने सड़क पर ही मिठाई बांटनी शुरू कर दी। इसके चलते मुख्य मार्ग पर कई जगह जाम लग गया। सब्जी मंडी, पीपल चौराहा, हीरालाल कालेज चौराहा, नगरपालिका तिराहा और रोडवेज स्टैंड सहित कई स्थानों पर जाम लग गया। लोगों ने जाम की सूचना पुलिस को दी, जिस पर सिटी इंचार्ज गणेश प्रसाद मिश्रा पुलिस बल के साथ जाम खुलवाने पहुंचे।
विज्ञापन
भाजपा कार्यकर्ताओं का उत्साह देखकर पुलिस भी एक किनारे खड़ी हो गई और मुख्य मार्ग पर लगातार जाम की स्थिति बनी रही। यहां तक कि पुलिस की जीप भी काफी देर तक जाम में फंसी रही। होली होने के चलते बाजार में भी खरीदारों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी, जिससे शहर में जाम की स्थिति बनी रही। देर शाम तक नगर में जश्न का माहौल था और जीटी रोड पर जाम की स्थिति बनी हुई थी।
विज्ञापन