फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   people comes with camplains and get no samadhan

आठ माह से फरियाद लेकर आते, आश्वासन लेकर जाते

Sun, 07 Aug 2022 12:48 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 07 Aug 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
people comes with camplains and get no  samadhan
छिबरामऊ। तहसील में शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में कई ऐसे मामले आए, जिनमें फरियादी लगभग आठ माह से अफसरों के चक्कर काट रहे हैं। उन्हें समस्या के निस्तारण की जगह आश्वासन ही मिल रहा है। डीएम ने सभी विभागों के अधिकारियों को एक सप्ताह के अंदर शिकायतों का निस्तारण करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

इस दौरान 283 शिकायतें दर्ज की गईं। इनमें से 22 का ही निस्तारण हो सका। एसडीएम अशोक कुमार, तहसीलदार राजू कुमार, नायब तहसीलदार शिखर मिश्रा, डीडीओ नरेंद्र देव द्विवेदी, डीपीआरओ जितेंद्र कुमार मिश्रा, ईओ सुरेंद्र कुमार केसरवानी, बीडीओ अखिलेश तिवारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

भूमि पर कब्जा, नहीं हो रही सुनवाई
सौरिख क्षेत्र के सकरावा निवासी शमशेर खां ने बताया कि खेती के लिए जमीन पट्टा की गई थी। एक साल पहले लेखपाल ने पैमाइश कर उनको कब्जा दिला दिया लेकिन कुछ लोगों ने जमीन पर कब्जा कर लिया। वह आठ माह से अफसरों के चक्कर काट रहे हैं। शमशेर ने कहा कि अगर सुनवाई नहीं हुई तो परिवार सहित तहसील परिसर में धरना देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कब्जा कर दी धमकी, कई बार कर चुके शिकायत
तालग्राम थाना क्षेत्र के ग्राम जयसिंहपुर निवासी भैयालाल ने बताया कि ग्राम अचनकापुर स्थित उसकी जमीन पर कुछ लोगों ने कब्जा कर लिया है। विरोध करने पर आरोपी झगड़ा करने लगते हैं और जान से मारने की धमकी देते हैं। पहले कई बार संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायत की लेकिन कार्रवाई के नाम पर सिर्फ आश्वासन ही मिले हैं।
जर्जर सड़क का कराया जाए चौड़ीकरण
बार एसोसिएशन के अध्यक्ष दुर्गा नरायन सिंह व महासचिव सुशील पांडेय ने डीएम को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने सौरिख रोड से तहसील पश्चिमी गेट तक जर्जर सड़क का चौड़ीकरण करने की मांग की। तहसील व रजिस्ट्री परिसर की सड़क को फिर से बनवाने के लिए कहा है।
स्वास्थ्य कर्मियों ने मांगी नौकरी
नगर के सौ शैया अस्पताल से निकाले गए स्वास्थ्य कर्मी वीरेंद्र तिवारी, विवेक, प्रत्यूष, अंशू व मोनिका ने डीएम का व्यथा बताई। बताया कि उनको बिना विधि प्रक्रिया अकारण सेवा से बर्खास्त कर दिया गया। उन्होंने नौकरी की मांग की है।

तिर्वा में आईं 56 शिकायतें पांच का निस्तारण
तहसील सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता एडीएम गजेंद्र कुमार ने की। इस दौरान 56 फरियादियों ने शिकायतें दर्ज कराईं। पांच शिकायतों का निस्तारण मौके पर किया गया, जबकि 51 के लिए एक सप्ताह का समय दिया गया है। समाधान दिवस में एसडीएम गरिमा सिंह, तहसीलदार अनिल कुमार सरोज मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed