फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   people came from mumbai in kannauj

मुंबई से लौटे पांच और लोगों में कोरोना की पुष्टि, हड़कंप

Tue, 12 May 2020 09:09 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 12 May 2020 09:09 PM IST
विज्ञापन
people came from mumbai in kannauj
कन्नौज जिले में कोरोना वायरस तेजी से पांव फैला रहा है। मंगलवार को एक साथ पांच लोगों में कोरोना की पुष्टि होने से अधिकारियों के होश उड़ गए। सभी संक्रमित ऑटो और डीसीएम से नौ मई को मुंबई से लौटे थे। इन्हें कोविड-19 हास्पिटल तिर्वा में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

इनके रिहाइशी इलाकों को हॉटस्पॉट घोषित कर सील कर दिया गया। इन मरीजों के संपर्क में आए लोगों को तलाशने के साथ थर्मल स्क्रीनिंग का काम स्वास्थ्य विभाग ने तेज कर दिया। जिले में अब तक 14 लोगों में कोरोना की पुष्टि हो चुकी है। इनमें सात लोग ठीक होकर घर जा चुके हैं।
विज्ञापन

मुंबई से लौट रहे लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि से जिले में हालात बिगड़ रहे हैं। नौ मई को मुंबई से लौटे लोगों में से पांच के सैंपल उसी दिन लखनऊ केजीएमयू भेजे गए थे। मंगलवार सुबह इनकी जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई। यह सभी ऑटो और डीसीएम से कई लोगों के साथ जिले में आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

संक्रमित लोगों में कन्नौज शहर के शेखपुरा मोहल्ले का 49 वर्षीय अधेड़ और कुसुमखोर के कुम्हारनपुर्वा गांव का रहने वाला 25 वर्षीय युवक है। ठठिया के जैनपुर मार्ग पर रहने वाले 60 साल के वृद्ध और मलगई गांव में रहने वाले 29 वर्षीय युवक में भी कोरोना की पुष्टि हुई है। इसी तरह गुरसहायगंज कोतवाली के डुडवा बुजुर्ग में रहने वाला 25 वर्षीय युवक भी कोरोना वायरस की चपेट में आया है।
शेखपुरा, कुसुमखोर और मलगई गांव के संक्रमित पहले ही मानीमऊ में क्वारंटीन थे। रिपोर्ट आने के बाद सभी संक्रमितों को कोविड-19 हास्पिटल तिर्वा में भर्ती कराया गया। इन लोगों से संबंधित इलाकों को हॉटस्पॉट घोषित कर पुलिस बल तैनात कर निगरानी शुरू की गई। वहीं स्वास्थ्य विभाग ने संक्रमितों का यात्रा इतिहास और इनके संपर्क में आने वाले लोगों को तलाश कर थर्मल स्क्रीनिंग और सैंपल लेने का काम तेज कर दिया है।

इससे पहले सोमवार को छिबरामऊ के बिरतिया मोहल्ले में भी मुंबई से लौटे युवक में कोरोना संक्रमण पाया गया था। सीएमओ डॉ. कृष्ण स्वरूप ने बताया कि जिले में अब तक 14 लोगों में कोरोना वायरस पुष्टि हो चुकी है। इनमें से सात लोग ठीक हो चुके हैं। बाकी का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed