{"_id":"577809944f1c1bd42c79ba82","slug":"pending-complaints-reprimand-bapu","type":"story","status":"publish","title_hn":"लंबित शिकायतों पर बाबू को फटकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लंबित शिकायतों पर बाबू को फटकार
अमर उजाला/कन्नौज
Updated Sun, 03 Jul 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
सम्मेलन में मौजूद उपनिरीक्षक व अन्य।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस कार्यालय में आयोजित सैनिक सम्मेलन में अपर पुलिस अधीक्षक ने शिकायतें सुनीं और निस्तारण कराया। चार लंबित शिकायतों पर बाबू को फटकार लगाई। बाद में अपराध नियंत्रण की समीक्षा की। अपर पुलिस अधीक्षक सुभाष चंद्र शाक्य ने सैनिक सम्मेलन के दौरान पुलिस जवानों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने संबंधित बाबुओं को बुलाकर पुलिस की समस्याओं को तत्काल निस्तारित करने के निर्देश दिए।
साथ ही लंबित पड़ी चार शिकायतों का निस्तारण करने में लापरवाही बरतने को लेकर संबंधित बाबू को फटकार लगाई। निर्देश दिए कि लंबित शिकायतों का तत्काल निस्तारण किया जाए। अपर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि किसी अपराध को रोकने के लिए हर छोटे से छोटे कर्मचारी की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। चाहे वह होमगार्ड जवान या पुलिस जवान हो। संबंधित कर्मचारी को क्षेत्र में अपना बेहतर नेटवर्क बनाना होगा। इससे उसके पास तत्काल सूचना पहुंचेगी।
सूचना मिलते ही पुलिस यदि मौैके पर पहुंच जाती है तो अपराध पर अंकुश लगाया जा सकता है। उन्होंने थाना कोतवाली प्रभारियों को निर्देश दिए कि वे अपनी तरफ से सराहनीय कार्य करने वाले कर्मचारियों को पुरस्कृत करते रहे। इससे कर्मचारियों का मनोबल बढ़ेगा और बेहतर कार्य भी करेंगे। अपर एसपी ने कहा कि बीट सिपाहियों को अपने क्षेत्र की अच्छी जानकारी होने पर उन्हें पुरस्कृत किया जाए।
विज्ञापन
विवेचनाओं की समीक्षा करते हुए उन्होंने कहा कि विवेचक प्रतिदिन कुछ न कुछ विवेचनाओं को निस्तारित करते रहे। इससे उनके पास विवेचनाएं घटेगी। मानसिक दबाव भी कम होगा। थानाध्यक्ष विवेचनाओं की समीक्षा आईओ की बैठक लेकर करते रहे।