फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Patients increased due to heat, OPD crossed 600

Kannauj News: गर्मी के कारण बढ़े मरीज, ओपीडी 600 पार पहुंची

Mon, 12 Jun 2023 11:41 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज Updated Mon, 12 Jun 2023 11:41 PM IST
विज्ञापन
Patients increased due to heat, OPD crossed 600
कन्नौज। लगातार बढ़ रहे तापमान का असर लोगों की सेहत पर पड़ रहा है। यहीं कारण है कि जिले भर में उल्टी-दस्त और खांसी, बुखार जैसी बीमारियां बढ़ने लगी हैं। रोजाना बड़ी संख्या में मरीज खून की जांच भी करवा रहे हैं।
विज्ञापन

सोमवार को सुबह से ही जिला अस्पताल में पंजीकरण खिड़की से लेकर डॉक्टरों के कक्ष बाहर और पैथोलॉजी में मरीजों का हुजूम दिखा। दोपहर दो बजे तक चली ओपीडी में 642 मरीजों ने इलाज करवाने के लिए पर्चा बनाया। इसमें 82 मौसमी बीमारी की चपेट में आने से अस्पताल पहुंचे। ओपीडी में बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. सुरेश यादव ने बताया कि अधिकांश मरीज उल्टी-दस्त, बुखार, जुखाम, पेट दर्ज जैसी मौसमी बीमारी से संक्रमित हैं। जिला अस्पताल के आयुष विभाग के डॉ. सैय्यद सलमान ने बताया गर्मी के इस मौसम में बच्चों और बुजुर्गों की अधिक देखभाल की जरूरत है।
विज्ञापन

हड्डी रोग के मरीज फिर हुए मायूस
जिला अस्पताल में लंबे समय से हड्डी रोग के एक ही डॉक्टर हैं। उनको ही ओपीडी, दिव्यांग बोर्ड के अलावा ओटी भी करनी पड़ती है। इस कारण में वह ओपीडी में समय कम दे पाते हैं। सोमवार भी डॉ. सूरज दिव्यांग बोर्ड में रहे। इस कारण ओपीडी में दिखाने पहुंचे मरीजों को पहले घंटों इंतजार करना पड़ा, फिर जब डॉक्टर नहीं आए जो मायूस होकर लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed