फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   patient admitted in emergency ward turned out to be corona positive

इमरजेंसी वार्ड में भर्ती मरीज निकला कोरोना पॉजिटिव

Sun, 25 Jul 2021 11:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jul 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
patient admitted in emergency ward turned out to be corona positive
तिर्वा। इमरजेंसी वार्ड में भर्ती एक मरीज की कोविड जांच पॉजिटिव निकली। इससे वहां हड़कंप मच गया। तुरंत उसे कोविड वार्ड में भेज दिया गया। मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने इमरजेंसी समेत कोविड वार्ड तक सैनिटाइजेशन कराया।
विज्ञापन

थाना ठठिया क्षेत्र के एक गांव के 55 वर्षीय शख्स को दो दिन पहले राजकीय मेडिकल कालेज की इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया था। वह जुकाम, खांसी से पीड़ित थे। डॉक्टरों ने भर्ती कर उपचार शुरू कर दिया। रविवार की सुबह कोविड परीक्षण कराया गया। रिपोर्ट पॉजिटिव आने की खबर सुनते ही वार्ड में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

मौजूद कर्मचारियों ने मामले की जानकारी मेडिकल कॉलेज प्रशासन को दी। कॉलेज प्रशासन के निर्देश पर मरीज को कोविड वार्ड में पहुंचा दिया गया। कॉलेज प्रशासन ने इलाज में लगे डॉक्टर व स्टाफ नर्स को क्वारंटीन कराने के साथ वार्ड और मार्ग को सैनिटाइज कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमएस डॉ. दिलीप सिंह ने बताया कि कर्मचारियों को निर्देश दिए गए कि बिना मॉस्क व ग्लब्स के किसी मरीज का इलाज न करें। पूरी तरह कोविड नियमों का पालन कर मरीजों की देखभाल की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed