फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   ...pati ko chhod sakatee hoon, mobail nahin

...पति को छोड़ सकती हूं, मोबाइल नहीं

Wed, 06 Nov 2019 12:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 06 Nov 2019 12:30 AM IST
विज्ञापन
...pati ko chhod sakatee hoon, mobail nahin
तालग्राम(कन्नौज)। महिला के पास दूसरा मोबाइल मिलने पर पति ने पत्नी से मारपीट कर दी। यूपी 100 पुलिस दंपति को थाने लेकर पहुंची। पुलिस के सामने महिला बोली, पति को छोड़ सकती हूं, मोबाइल नहीं छोडू़ंगी। विवाहिता की बात सुनकर पुलिस कर्मी दंग रह गए।
विज्ञापन

एक गांव का युवक पत्नी को बातचीत करने के लिए मोबाइल देकर हरियाणा में प्राइवेट नौकरी करने चला गया। महिला ने पति के मोबाइल को बंद कर रख दिया। तीन माह बाद घर लौटने पर पत्नी के पास दूसरा मोबाइल मिला। इसमें बातचीत वाले मोबाइल नंबर पर काल की। महिला के प्रेमी से बातचीत होने की जानकारी पर युवक परेशान हो गया। उसने पत्नी को पीट दिया। मारपीट की सूचना पर पुलिस दंपति को थाने ले आई। यहां महिला ने पुलिस से साफ तौर पर कह दिया कि वह पति छोड़ सकती है, मोबाइल नहीं। पुलिस ने महिला के पिता को बुलाकर उसे और पति को समझाकर घर भेज दिया। युवक ने महिला के प्रेमी के खिलाफ कार्रवाई के लिए पुलिस को तहरीर दी है। यह मामला थाने में चर्चा का विषय बना रहा।
विज्ञापन

एसएसआई सोबरन सिंह का कहना है कि तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है। प्रेमी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed