फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   pati kee pitaee se ghaayal mahila ne toda dam

पति की पिटाई से घायल महिला ने तोड़ा दम

Wed, 27 May 2020 11:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 27 May 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
pati kee pitaee se ghaayal mahila ne toda dam
ठठिया(कन्नौज)। पति की पिटाई से घायल महिला ने इलाज के दौरान तीसरे दिन दम तोड़ दिया। बहू को बचाने के दौरान घायल हुई मां ने थाने में बेटे के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। घटना के बाद से भागे आरोपी की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।
विज्ञापन

ठठिया इलाके के गांव श्यामपुर निवासी योगेंद्र कुमार की शादी 2012 में हमीरपुर जिले के सुमेरपुर थाने के गांव भवनियां निवासी रामशंकर की 28 वर्षीय बेटी सुनीता से हुई थी। योगेंद्र अक्सर शराब पीकर घर पहुंचता था। विरोध करने पर सुनीता और योगेंद्र कुमार के बीच मारपीट होती थी। 24 मई की रात करीब दो बजे शराब के नशे में योगेंद्र कुमार ने सुनीता पर हमला कर दिया। चीख पुकार सुनकर योगेंद्र की मां रोशनी देवी बहू को बचाने पहुंची थीं। योगेंद्र ने पत्नी और मां को घायल कर दिया था। परिजनों ने गंभीर हालत में सुनीता को मेडिकल कालेज तिर्वा में भर्ती कराया था। हालत नाजुक होने पर चिकित्सकों ने कानपुर हैलट रेफर कर दिया था। यहां इलाज के दौरान मंगलवार रात सुनीता ने दम तोड़ दिया था।
विज्ञापन

बुधवार को रोशनी देवी ने ठठिया थाने में बेटे योगेंद्र कुमार के खिलाफ बहू की हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई। अंतिम संस्कार के साथ पिता रामशंकर बेटी के दो बच्चों को अपने साथ ले गए। ठठिया थाना प्रभारी विजय बहादुर वर्मा ने बताया कि शराब के नशे में पति ने सुनीता के सिर में सरिया मार दी थी। इससे मौत हो गई। घटना के बाद से भागे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed