फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Pathologist offers to resign, there is a stir among officers, there is displeasure with the duty rotation of doctors

पैथोलॉजिस्ट ने की इस्तीफे की पेशकश, अफसरों में हड़कंप, डॉक्टरों की ड्यूटी रोटेशन से है नाराजगी

Thu, 14 Oct 2021 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 14 Oct 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
Pathologist offers to resign, there is a stir among officers, there is displeasure with the duty rotation of doctors
इमरजेंसी ड्यूटी में मरीजों को देखते पैथोलॉजिस्ट डॉ. जय विजय तिवारी। - फोटो : CHIBRAMAU
छिबरामऊ(कन्नौज)। नगर के सौ शय्या अस्पताल में इमरजेंसी ड्यूटी कराए जाने और डॉक्टरों की ड्यूटी रोटेशन से नाराज पैथोलॉजिस्ट ने इस्तीफे की पेशकश कर दी। इससे अफसरों में हड़कंप मच गया। डॉ. जय विजय तिवारी को पिछले महीने 15 सितंबर को सीएमओ डॉ. विनोद कुमार ने सौ शय्या अस्पताल की पैथोलॉजी व्यवस्था को सही करने के संबद्ध किया है।
विज्ञापन

सौ शय्या अस्पताल के एमडी पैथोलॉजिस्ट डॉ. जय विजय तिवारी को बुधवार को इमरजेंसी ड्यूटी पर लगा दिया गया। उन्होंने बताया कि अस्पताल में 14 डॉक्टर कार्यरत हैं। इनसे हर रोज ड्यूटी नहीं कराई जाती है। उन्हें पहले ओपीडी और फिर इमरजेंसी ड्यूटी में लगा दिया गया। पैथोलॉजिस्ट होने से उनकी जिम्मेदारी पैथोलॉजी संभालने की है। इमरजेंसी ड्यूटी करने की नहीं। पैथोलॉजिस्ट के इस्तीफे की पेशकश की सूचना से अफसरों में हड़कंप मच गया। मनाने के प्रयास शुरू कर दिए गए। वह गुरुवार को नौकरी से इस्तीफा देने की बात पर अड़े हैं। इस संबंध में सीएमएस डॉ. राजेश कुमार तिवारी ने बताया कि पैथोलॉजिस्ट को सिर्फ एक दिन के लिए इमरजेंसी ड्यूटी पर लगाया गया है। इस्तीफा देने की पेशकश को लेकर वार्ता की जाएगी।
विज्ञापन

कोई चिकित्सक एक तो कोई कर रहा तीन दिन ड्यूटी
सीएमएस डॉ. राजेश कुमार तिवारी, डॉ. मनीष तिवारी, डॉ. अभिषेक कटियार, डॉ. शोभित भारद्वाज, रेडियोलॉजिस्ट डॉ. ओमप्रकाश, डॉ. अजय कुमार, डॉ. विपिन सचान, डॉ. ध्यानेंद्र सचान, डॉ. ज्योति, डॉ. शुचि वर्मा, डॉ. तनुप्रिया की तैनाती है। इसके अलावा पैथोलॉजिस्ट डॉ. जय विजय तिवारी, डॉ. रवि तिवारी, डॉ. अमित यादव और डॉ. कुलदीप सिंह को संबद्ध किया गया है। अस्पताल में नियमित तौर पर तैनात चिकित्सकों में कोई सप्ताह में एक, कोई दो तो कोई तीन दिन ड्यूटी करता है। कम ड्यूटी करने वाले डॉक्टरों पर अधिकारियों की विशेष कृपा की चर्चा स्वास्थ्य कर्मियों में बनी रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed