फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   PATATO HAS BAEEN DAMMAGED

पिछैती आलू पर झुलसा की मार, 20 फीसदी बेल जली

Mon, 15 Feb 2021 10:50 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 15 Feb 2021 10:50 PM IST
विज्ञापन
PATATO HAS BAEEN DAMMAGED
झुलसा लगी आलू की फसल। संवाद - फोटो : KANNAUJ
मौसम के बदलते मिजाज से आलू की फसल खतरे में है। रात में पाला और दिन में धूप से पिछैती आलू की फसल में झुलसा रोग बढ़ने लगा है। मौसम में तब्दीली न आई तो झुलसा का दायरा और बढ़ेगा।
विज्ञापन

इस समय तकरीबन 20 फीसदी बेल जल गई है। इससे एक बीघा में 18 से 20 क्विंटल की जगह 13 से 15 क्विंटल उत्पादन मिलने की आशंका है। इससे किसान परेशान हैं।
जिले में इस बार 48 हजार हेक्टेयर में आलू की फसल की गई है। करीब 28 से 29 हजार हेक्टेयर में किसानों ने पिछैती बुवाई की थी। दो दिन से रात में पाला पड़ रहा है।
विज्ञापन

इससे पहले फरवरी माह की शुरुआत में पाले ने नुकसान किया था। झुलसे का सबसे ज्यादा असर सदर ब्लाक समेत जलालाबाद, तालग्राम, उमर्दा व छिबरामऊ क्षेत्र में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

करीब 20 फीसदी बेल झुलस गई है। इससे एक बीघा में करीब पांच क्विंटल नुकसान की आशंका है। आलू के ताजा भाव 800 से 1000 रुपये प्रति क्विंटल हैं। इससे किसानों को चार से पांच हजार रुपये प्रति बीघा नुकसान है।
वहीं न्यूनतम व अधिकतम तापमान को बढ़ता-घटता देखते हुए कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों से सतर्क रहने के लिए कहा है। किसानों को झुलसा रोग से फसल बचाने के लिए दवा का छिड़काव करने की सलाह दी गई है। जिला कृषि अधिकारी राम मिलन सिंह ने बताया कि बदली और कोहरे की वजह से झुलसा रोग लग जाता है।
जिले के प्रगतिशील किसान अगैती के साथ आलू की पिछैती खेती भी करते हैं। ज्यादातर किसानों को पिछैती खेती पर भरोसा है। यह दिसंबर की शुरुआत में फसल बोते हैं। इस आलू की मार्च में खुदाई की जाती है। गिरते-बढ़ते तापमान की वजह से झुलसा रोग लग गया है।
जिला कृषि अधिकारी राम मिलन सिंह ने बताया कि किसान मैंकोजेब/प्रोपीनेब/क्लोरो थेलोनील युक्त दवा का छिड़काव करें। दो से ढाई किलोग्राम दवा का 1000 पानी लीटर में घोल कर प्रति हेक्टेयर छिड़काव जरूरी है।
झुलसा के लक्षण दिखने पर साइमोइक्सेनील मैंकोजेब तीन किग्रा को 1000 लीटर पानी में घोलकर प्रति हेक्टेयर छिड़काव करें। इसी तरह फेनोमेडोन मैंकोजेब तीन किग्रा को 1000 लीटर पानी में घोलकर एक हेक्टेयर में छिड़काव करें। बार-बार फं फू दनाशक का छिड़काव न करें।
सलेमपुर के किसान मूलचंद्र ने बताया कि घने कोहरे और बदली से झुलसा रोग शुरू हो गया है। इससे पैदावार में कमी आएगी। फसल बचाने के लिए दवा का छिड़काव कर रहे हैं।
अमोलर के संतोष कुमार का कहना है कि लगातार गिरते व चढ़ते तापमान से पिछैती आलू में झुलसा रोग बढ़ने लगा है। बीमारी बढ़ी तो किसानों को लागत निकालना मुश्किल हो जाएगा।

बिदीपुर्वा के छेदीलाल ने बताया कि इस मौसम में सबसे ज्यादा पिछैती आलू को नुकसान है। कोहरे से आलू के पत्ते झुलस रहे। डंठल काले हो जा रहे हैं। इससे बड़ा नुकसान होगा।
चचियापुर के भैयालाल का कहना है कि फसल बचाने के लिए दवा का छिड़काव कर रहे हैं। अगर समय पर दवा नहीं डाली तो उत्पादन कम हो जाएगा। इससे काफी नुकसान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed