{"_id":"6a6107f109b5cf7f8e02408e","slug":"pashumitras-boycotted-the-vaccination-drive-kannauj-news-c-214-1-knj1005-152974-2026-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: पशुमित्रों ने किया टीकाकरण अभियान का बहिष्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: पशुमित्रों ने किया टीकाकरण अभियान का बहिष्कार
विज्ञापन
तालग्राम। पशुओं को खुरपका-मुंहपका रोग से बचाव के लिए बुधवार से शुरू हुए विशेष टीकाकरण अभियान को पहले ही दिन झटका लगा है। मांगों को लेकर पशुमित्र संघ की अपील पर पैरावेट और पशुमित्रों ने बहिष्कार कर दिया। इसके बावजूद पशुपालन विभाग के चिकित्सकों ने मोर्चा संभालते हुए गोशाला में 400 गोवंशों का टीकाकरण कर अभियान की शुरुआत की।
विशेष टीकाकरण अभियान के तहत ब्लॉक में 30 हजार गोवंशीय एवं महिषवंशीय पशुओं को निशुल्क टीका लगाने का लक्ष्य मिला है। हालांकि, पशुमित्र संघ के अनिश्चितकालीन बहिष्कार से अभियान की रफ्तार प्रभावित हुई। बहिष्कार के बाद पशु चिकित्साधिकारी गुरसहायगंज डॉ. संजीव कुमार वर्मा, सरायप्रयाग के डॉ. अभिशेष वर्मा, निमाजपुर के डॉ. प्रदीप वर्मा, तालग्राम डॉ. विकराल वर्मा ने स्वयं जिम्मेदारी संभालते हुए गोशाला पहुंचकर करीब 400 गोवंशों का टीकाकरण किया। जिला नोडल गोशाला डॉ. प्रदीप वर्मा का कहना है कि पशुमित्रों के चलते गांवों में टीकाकरण कार्य प्रभावित है। अभियान को सफल बनाने के लिए वैकल्पिक व्यवस्थाएं की जा रही हैं और तय समय में अधिक से अधिक पशुओं का टीकाकरण कराने का प्रयास होगा।
-- -- -- -- -
आठ नवंबर तक चलेगा अभियान
कन्नौज। पशुओं को खुरपका-मुंहपका (एफएमडी) जैसी संक्रामक बीमारी से बचाने के लिए जिले में एफएमडी टीकाकरण अभियान के आठवें चरण का शुभारंभ 22 जुलाई से किया गया। यह अभियान आठ नवंबर तक चलेगा। मुख्य विकास अधिकारी राजेंद्र कुमार श्रीवास ने बुधवार को कलक्ट्रेट परिसर से टीकाकरण टीमों को हरी झंडी दिखाकर अभियान का शुभारंभ किया। उन्होंने बताया कि इस दौरान जनपद के सभी पालतू मवेशियों का निःशुल्क टीकाकरण किया जाएगा।