{"_id":"604126348ebc3e769d47330b","slug":"pareeksha-kendron-ko-maanak-poora-hone-ka-dena-hoga-pramaan-patr-kannauj-news-knp615630856","type":"story","status":"publish","title_hn":"परीक्षा केंद्रों को मानक पूरा होने का देना होगा प्रमाण पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परीक्षा केंद्रों को मानक पूरा होने का देना होगा प्रमाण पत्र
विज्ञापन
केके इंटर कालेज में आयोजित बैठक में मौजूद केंद्र व्यवस्थापक।
- फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षा के लिए केंद्र व्यवस्थापकों की गुरुवार को शहर के केके इंटर कालेज में बैठक हुई। यहां जिला विद्यालय निरीक्षक राजेंद्र बाबू ने कहा कि परीक्षा केंद्रों को मानक पूरा करने का प्रमाण पत्र देना होगा। इससे सभी तय मानकों को पूरा करा लें।
जिले में बोर्ड परीक्षा के लिए 91 केंद्र बनाए गए हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक ने कहा कि परीक्षा से पहले केंद्र व्यवस्थापक सारी व्यवस्थाएं पूरी कर लें। केंद्र पर वायस रिकार्डर युक्त सीसीटीवी कैमरे के साथ वेब कास्टिंग के लिए 4-जी इंटरनेट कनेक्शन, डीवीडीआर, राउटर, जेनरेटर, बिजली, फर्नीचर, बाउंड्री, शौचालय, कंप्यूटर आपरेटर आदि की व्यवस्थाएं देखी जाएंगी। इनके पूरा होने पर ही केंद्र व्यवस्थापकों सेे प्रमाण पत्र लिया जाएगा। कुछ केंद्र व्यवस्थापकों ने परीक्षार्थियों के हिसाब से सीसीटीवी और फर्नीचर कम होने की समस्या रखी। डीआईओएस ने व्यवस्थाओं को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए।
राजकीय इंटर कालेज के प्रधानाचार्य शिव मोहन कुशवाहा ने केंद्र व्यवस्थापकों को बोर्ड परीक्षा की तैयारी में जुटने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि सभी केंद्र व्यवस्थापकों को परीक्षार्थियों की संख्या उपलब्ध करा दी गई। इससे तैयारी करने में सहूलियत रहेगी।