फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   paraalee jalaane mein 12 par mukadama, 10 ke khilaaph tahareer

पराली जलाने में 12 पर मुकदमा, 10 के खिलाफ तहरीर

Wed, 04 Dec 2019 12:36 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 04 Dec 2019 12:36 AM IST
विज्ञापन
paraalee jalaane mein 12 par mukadama, 10 ke khilaaph tahareer
तिर्वा(कन्नौज)। पराली जलाकर पर्यावरण प्रदूषित करने के आरोप में तहसील प्रशासन ने 22 किसानों को चिह्नित कर नोटिस भेजा है। इनमें 12 के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। 10 के खिलाफ पुलिस को तहरीर साैंपी गई है।
विज्ञापन

खेतों में फसलों के अवशेष जलाने से वातावरण में बढ़ रहे प्रदूषण को लेकर सरकार ने पराली जलाने वालों पर कार्रवाई के निर्देश दिए थे। इस पर तहसील प्रशासन ने लेखपालों को पराली जलाने वालों पर नजर रखने की जिम्मेदारी सौंप दी।
विज्ञापन

तहसील क्षेत्र में नवंबर माह में अलग-अलग गांवों में 22 किसान पराली जलाते हुए पाए गए। इन पर कार्रवाई के लिए नोटिस भेजकर जवाब मांगा गया। जवाब न मिलने पर तहसील प्रशासन ने अलग-अलग थानों में 12 के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। अन्य किसानों पर मुकदमा दर्ज कराने के लिए पुलिस को तहरीर दी है। एसडीएम जयकरन ने बताया कि अगौस गांव में रघुवीर पुत्र रामस्वरूप, कचाटीपुर गांव निवासी सूरज कनौजिया पुत्र रघुवीर, रामाधार पुत्र गंगाचरन के खिलाफ इंदरगढ़ में व तहसील बिल्हौर के राजेंद्र पुत्र बच्चीलाल, गुरौली गांव निवासी नफीस खां पुत्र हनीफ खां के खिलाफ ठठिया थाने मे मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उप जिलाधिकारी ने बताया कि लेखपाल हिमांशु पांडेय ने पूरन सिंह, मुंशीलाल निवासी लक्ष्मणपुर, सोबरन, मुंशीलाल निवासी रामपुर, आशाराम निवासी सिमरिया, अवनेश निवासी सरौली के खिलाफ पराली जाने पर मुकदमा ठठिया थाने में दर्ज कराया गया है। लेखपाल ने बताया कि चेतावनी के बाद भी इन्होंने खेत में पराली जलाई है। इससे मुकदमा दर्ज कराया गया है। अन्य सभी पराली जलाने वालों पर मुकदमा दर्ज कराने के लिए पुलिस को तहरीर दी है।

तिर्वा में तैनात लेखपाल सलमान अली ने बताया कि सतौरा ग्राम सभा में बृजेश कुमार पुत्र प्रभूदयाल अपने खेत में फसलों के अवशेष जलाकर वातावरण को प्रदूषित कर रहे थे। पुलिस ने लेखपाल की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed