{"_id":"5fb6ba838ebc3e9bcf5c7ae0","slug":"panjaab-se-aaya-naya-aaloo-60-rupaye-mein-bika-kannauj-news-knp595112988","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब से आया नया आलू, 60 रुपये में बिका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब से आया नया आलू, 60 रुपये में बिका
विज्ञापन
दुकान पर बिकने के लिए रखा पंजाब से आया नया आलू।
- फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। बाजार में पंजाब का नया आलू आ गया है। पहले दिन नया आलू शहर के बाजारों में 60 रुपये में बिका। पुराना आलू अभी भी 40 रुपये में बिक रहा है। लोगों को उम्मीद थी कि पंजाब से नया आलू आने के बाद पुराने के दाम में गिरावट आएगी। इस बार ऐसा नहीं हुआ। व्यापारियों व जानकारों के मुताबिक एक सप्ताह के बाद आलू के दामों में गिरावट आएगी। इससे लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है।
कई साल से किसान लागत से कम दाम मिलने की वजह से आलू को सड़कों पर फेंक रहे थे। इस बार आलू मुंह मांगे दाम पर बिक रहा है। दो दिन पहले कानपुर से जिले में पंजाब का नया आलू आया है। नए आलू के भाव चढ़े हुए हैं। पंजाब के बाद जिले में हरियाणा का नया आलू आने की उम्मीद है।
वहीं आलू के थोक विक्रेता रामसरन ने बताया कि इस साल आलू के दाम पंजाब में काफी ज्यादा हैं। पिछले सालों में आलू पांच से 10 रुपये में मिलता रहा है। इस साल फसल कम हुई है। आलू उत्पादकों की पिछले चार सालों में कमर टूट गई थी। इस साल उन्होंने आलू की फसल से किनारा कर लिया। पुखराज, डायमंड शुगर फ्री, ज्योति आलू खाने के काम आता है। इसकी पैदावार कम हुई है। इस बार कोरोना का भी असर रहा है। आलू उत्पादक किसान घबरा गए थे कि आलू को भंडारित कैसे करेंगे। वहीं लॉकडाउन में आलू की सप्लाई कैसे की जाएगी। गर्मी के कारण आलू खराब होने का भी खतरा था। इस कारण पैदावार कम हुई है। इसका असर बाजार में दिख रहा है।