{"_id":"5f907d8f8ebc3e7502493773","slug":"pandal-echoed-with-mother-s-cheering-kannauj-news-knp5899000114","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां के जयकारे से गूंजा पंडाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मां के जयकारे से गूंजा पंडाल
विज्ञापन
Pandal echoed with mother's cheering
- फोटो : CHIBRAMAU
छिबरामऊ। फर्रुखाबाद रोड स्थित इंदिरा आवास कालोनी में हो रहे नवरात्र उत्सव में बाल कलाकारों ने मां भगवती की लीलाओं का मंचन किया। इसे देखने के लिए भक्तों की भीड़ आधी रात तक पंडाल में एकत्रित रही।
मां भगवती की प्रतिमा के सामने बाल कलाकारों ने काली महिषासुर वध की लीला सहित कई जीवंत लीलाओं का मंचन किया। महिषासुर का वध होते ही पंडाल मां भगवती के जयकारों से गूंज उठा। मां काली के रूप में आलोक शर्मा, भोले बने लकी वर्मा एवं महिषासुर बने कल्लू के मंचन को लोगों ने काफी सराहा। इस मौके पर ऊषा गुप्ता, अन्नू सविता, पंकज गुप्ता, शिल्पी गुप्ता, प्रशांत, गीता गुप्ता, अनुज गुप्ता, मनु गुप्ता, अंकित गुप्ता व बबलू सहित कई भक्त मौजूद रहे। उधर मोहल्ला गनेश चौधरी स्थित शक्ति पीठ मां गमा देवी मंदिर परिसर में बगैर मॉस्क के पहुंचे महिलाओं को पुजारी बनारसीदास शास्त्री ने मॉस्क वितरित किए।
प्रेमपुर प्रतिनिधि के अनुसार प्रेमपुर सेवा समिति के तत्वावधान में आयोजित नवदुर्गा उत्सव में भाजपा किसान मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष अनुपम बाजपेई, भाकियू (किसान) के जिलाध्यक्ष राजा शुक्ला, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पूर्व संयोजक पुनीत दुबे ने मां भगवती की आरती उतारी। इस मौके पर पं. गिरीश चंद्र दुबे, संरक्षक सालिगराम आदि मौजूद रहे।