{"_id":"693db029eb62dfd5ad043405","slug":"panchayat-utsav-bhawan-will-be-built-for-the-marriage-of-daughters-kannauj-news-c-214-1-knj1006-141571-2025-12-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: बेटियों के विवाह के लिए बनेंगे पंचायत उत्सव भवन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: बेटियों के विवाह के लिए बनेंगे पंचायत उत्सव भवन
विज्ञापन
कन्नौज। अंत्योदय उत्थान के उद्देश्य लेकर चल रही प्रदेश सरकार ने आर्थिक रूप से कमजोर बेटियों के लिए एक अहम पहल की है। प्रत्येक विधानसभा में एक गांव का चयन कर पंचायत उत्सव भवन का निर्माण कराया जाएगा। यहां आर्थिक रूप से कमजोर परिवार की बेटियों के लिए निजी गेस्ट हाउस जैसी सुविधाएं मिलेंगी।
सरकार की मंसा अनुरूप पंचायत राज विभाग जनपद की तीन विधानसभाओं में फिलहाल पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर एक एक गांव का चयन किया जाएगा। पंचायत उत्सव भवन के निर्माण डेढ़ करोड़ रुपये खर्च कर होगे। दो मंजिला भवन में निजी गेस्ट हाउस की तरह चकाचौंध, आधुनिक और उत्कृष्ट व्यवस्थाएं होंगी। इस भवन में मांगलिक कार्यक्रमों में जरूरी व आने वाले मेहमानों के लिहाज से सभी प्रकार की सुविधाएं मिलेंगी। अब गांव के आर्थिक रूप से कमजोर माता-पिता बेटियों के विवाह पर अब प्राइवेट गेस्ट हाउस के समान इन उत्सव भवनों में शादी कर सकेंगे। इसकी बुकिंग बेहद कम रुपये में होगी और मामूली खर्च पर मांगलिक कार्यक्रम संपन्न करने के लिए दिया जाएगा। पंचायतीराज उपनिदेशक आनंद सिंह ने डीपीआरओ को दिशा-निर्देश भी जारी किया है। मुख्य विकास अधिकारी रामकृपाल चौधरी का कहना है कि विभाग द्वारा ग्रामों में जमीन खोजने का प्रयास किया जा रहा है। जमीन का चयन हो जाने के बाद जल्द ही पंचायत उत्सव भवन का निर्माण कराया जाएगा।