{"_id":"5ff7467b8ebc3e31cb149ae3","slug":"panchayat-election-kannauj-news-knp6045806135","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव से पहले गांवों में भूमि विवादों का होगा निपटारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव से पहले गांवों में भूमि विवादों का होगा निपटारा
विज्ञापन
कन्नौज। पंचायत चुनाव के दौरान अक्सर भूमि विवादों की रंजिश खूनी संघर्ष का रूप ले लेती है। ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस महकमे ने नई पहल शुरू की है। चुनाव से पहले गांवों में चल रहे भूमि विवादों का निस्तारण किया जाएगा। इससे कि इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।
डीजीपी के आदेश पर एसपी प्रशांत वर्मा ने सभी थाना प्रभारियों को भूमि विवाद रजिस्टर बनाने के निर्देश दिए हैं। चौकी से लेकर थाने पर आने वाले भूमि विवाद के मामले इस रजिस्टर में दर्ज किए जाएंगे। राजस्व अधिकारियों के साथ बीट सिपाही और उप निरीक्षक भूमि विवादों का निस्तारण कराएंगे। इससे कि चुनाव के दौरान भूमि विवाद को लेकर संघर्ष को रोका जा सके।
एसपी ने बताया कि पंचायत चुनाव से पहले गांव में चल रहे भूमि विवादों का प्राथमिकता से निस्तारण कराया जाएगा। सभी थाना प्रभारियों को भूमि विवाद रजिस्टर बनाने के निर्देश दिए गए हैं। इसमें लापरवाही बरतने पर कार्रवाई की जाएगी।