फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Palledar's body found lying on the roadside, accused of murder

Kannauj News: सड़क के किनारे पड़ा मिला पल्लेदार का शव, हत्या की आरोप

Mon, 25 Nov 2024 01:09 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज Updated Mon, 25 Nov 2024 01:09 AM IST
विज्ञापन
Palledar's body found lying on the roadside, accused of murder
कन्नौज। गांव के बाहर सड़क के किनारे कोल्ड स्टोरेज पर काम करने वाला पल्लेदार का शव पड़ा मिला। परिजनों ने हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जताते हुए तीन लोगों पर आरोप लगाया है, लेकिन पुलिस पल्लेदार की मौत हादसे से होने और जांच कर कार्रवाई करने की बात कह रही है।
विज्ञापन



सदर क्षेत्र के ग्राम शरीफापुर निवासी राजीव गौतम (40) फगुहा भट्ठा स्थित एक कोल्ड स्टोरेज पर पल्लेदारी करता था। परिजनों ने बताया कि शनिवार सुबह राजीव घर से कोल्ड स्टोरेज पर जाने की बात कहकर निकले थे। देर रात पुलिस ने जानकारी दी कि गांव के बाहर राजीव घायलावस्था में सड़क के किनारे पड़े मिले और उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। परिजन जिला अस्पताल पहुंचे तो उससे पहले ही डॉक्टर ने मृत घोषित कर शव को मोर्चरी में रखवा दिया था।
विज्ञापन

राजीव की बेटी मंदाकिनी ने बताया कि गांव के तीन लोगाें से दीपावली में पिता का विवाद हो गया था। आरोपियों ने मार डालने की धमकी दी थी। बेटी का आरोप है कि तीनों लोगों ने मिलकर पिता की हत्या कर दी और हत्या को हादसा दिखाने के लिए सड़क के किनारे फेंक दिया। परिजनों ने बताया कि राजीव के परिवार में पत्नी रमन गौतम, एक बेटी और तीन बेटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाल कपिल दुबे ने बताया कि प्रथम दृष्टया युवक की मौत हादसे से होना लग रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज गया है। रिपोर्ट और तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।



हत्या या हादसा में उलझी गुत्थी
पल्लेदार की मौत हत्या और हादसे के बीच उलझी हुई है। एक ओर परिजन शरीर पर लगी चोटों को देखकर हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जता रहे हैं। वहीं, दूसरी ओर पुलिस हादसे की बात कह रही है। परिजन पुलिस से मामले की गंभीरता से जांच करने की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed