फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Pala's head Dr. Anamika increased the prestige of the district

Kannauj News: पाला की प्रधान डॉ. अनामिका ने बढ़ाया जिले का मान

Sun, 21 Dec 2025 10:59 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 21 Dec 2025 10:59 PM IST
विज्ञापन
Pala's head Dr. Anamika increased the prestige of the district
तिर्वा। दिल्ली में आयोजित क्वालिटी काउंसिल ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में उमर्दा ब्लॉक की ग्रामसभा पाला की प्रधान डॉ. अनामिका सिंह ने प्रतिभाग कर जिले का नाम रोशन किया है। यह कार्यक्रम दिल्ली स्थित विश्व युवा केंद्र में क्वालिटी काउंसिल ऑफ इंडिया की ओर से आयोजित हुआ था। इसमें देश भर से चयनित 50 महिला ग्राम प्रधानों ने प्रतिभाग किया। उत्तर प्रदेश से इस प्रतिष्ठित प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए मात्र दो महिला प्रधानों का चयन किया गया था।
विज्ञापन

ग्रामसभा पाला की प्रधान डॉ. अनामिका सिंह को शामिल होने का अवसर मिला। उनका चयन ग्रामसभा में उत्कृष्ट प्रशासन, पारदर्शी कार्यशैली, विकास कार्यों के प्रभावी क्रियान्वयन तथा विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं को समयबद्ध ढंग से पूरा करने पर किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन 16 से 19 दिसंबर तक किया गया जिसमें प्रतिभागी महिला प्रधानों को डिजिटल माध्यम से विकास कार्यों की योजना तैयार करने, उनकी निगरानी एवं मूल्यांकन, जल संचय, ई-गवर्नेंस, ईमेल एवं अन्य आधुनिक तकनीकी सुविधाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। इसके साथ ही केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं को जमीनी स्तर पर प्रभावी रूप से लागू करने के तरीकों पर भी प्रशिक्षण दिया गया।
विज्ञापन

राज्यसभा व लोकसभा का कराया गया भ्रमण
प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान सभी महिला प्रधानों को लोकसभा व राज्यसभा का भ्रमण कराया गया। संबंधित केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात भी करवाई गई। इससे उन्हें राष्ट्रीय स्तर की प्रशासनिक कार्यप्रणाली को समझने का अवसर मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


पाला की ग्राम प्रधान ने बताया कि पिता सदर ब्लॉक से खंड विकास अधिकारी पद से सेवानिवृत्त हो चुके हैं। इससे उन्हें प्रशासनिक कार्यों का अनुभव पारिवारिक रूप से भी प्राप्त हुआ है। उनकी इस उपलब्धि पर ग्राम सभा पाला के ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed