{"_id":"5eb4503b8ebc3e9050182801","slug":"paidal-nikale-majadooron-ko-ghar-pahunchaega-prashaasan-kannauj-news-knp559000756","type":"story","status":"publish","title_hn":"पैदल निकले मजदूरों को घर पहुंचाएगा प्रशासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पैदल निकले मजदूरों को घर पहुंचाएगा प्रशासन
विज्ञापन
कन्नौज। लॉकडाउन में पैदल घर निकले प्रवासी मजदूरों के लिए राहत की खबर है। इन्हें बसों से घर तक पहुंचाया जाएगा।
अपर मुख्य सचिव अवनीश कुमार ने सभी जनपदों के जिलाधिकारी और पुलिस कप्तानों के लिए विशेष आदेश जारी किया है। इसमें कहा है कि लॉकडाउन में पैदल घर जा रहे प्रवासी मजदूरों को पैदल न जाने दिया जाए। इन्हें रोकने के बाद इनके गृह जनपद के प्रशासन से बात कर बसों की व्यवस्था कर घर तक पहुंचाया जाएगा। अगर किसी भी जनपद से मजदूरों को पैदल निकाला गया तो वहां के अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि सभी थाना प्रभारियों को पैदल निकल रहे मजदूरों को संबंधित जगह रोकने के निर्देश दिए गए हैं। इससे कि इन्हें वाहनों से सुरक्षित घर तक भेजा जा सके।