फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   padosiyon ne pashupaalak kee peetakar kee hatya, do bete ghaayal

पड़ोसियों ने पशुपालक की पीटकर की हत्या, दो बेटे घायल

Thu, 07 May 2020 11:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 07 May 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
padosiyon ne pashupaalak kee peetakar kee hatya, do bete ghaayal
गुरसहायगंज (कन्नौज) । मामूली बात को लेकर पड़ोसियों ने पिता और दो बेटों को सरेआम लाठियों से पीटकर घायल कर दिया। गंभीर रूप से घायल पिता ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने घायल बेटों को सीएचसी में भर्ती कराया है। घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई। मौके पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया। पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तारी के लिए दबिश तेज कर दी है।
विज्ञापन

गुरसहायगंज कोतवाली के समधन कस्बे के गांधी नगर गौरी निवादा निवासी आसिफ अली (55) पुत्र आशिक अली खेतीबाड़ी कर परिवार का पालन-पोषण करते थे। गुरुवार दोपहर करीब तीन बजे आसिफ अली की गाय खूंटा से छूटकर पड़ोसी बदरुल की मवेशी की नाद में चारा खाने लगी। इसी बात पर बदरुल गाली गलौज करने लगे। आसिफ अली ने विरोध किया तो बदरुल ने अपने भाई राशिद, चंदू पुत्रगण करार खां और अरबाज पुत्र हसीम निवासी दारा सराय के साथ मिलकर लाठियों से आसिफ अली पर हमला कर पिटाई शुरू कर दी। बचाने पहुंचे उसके बेटों आरिफ और अरबाज को भी पीटकर घायल कर दिया। गंभीर रूप से घायल आसिफ अली ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर घायल बेटों को सीएचसी में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

घायल अरबाज की तहरीर पर पुलिस ने बदरुल, राशिद, चंदू और अरबाज के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की। एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह के आदेश पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। कोतवाली प्रभारी राजा दिनेश सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ हत्या की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed