फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   pad yaatra nikaal naagarikata sanshodhan kaanoon par kiya jaagarook

पद यात्रा निकाल नागरिकता संशोधन कानून पर किया जागरूक

Sat, 11 Jan 2020 12:45 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jan 2020 12:45 AM IST
विज्ञापन
pad yaatra nikaal naagarikata sanshodhan kaanoon par kiya jaagarook
जीटी रोड पर नागरिकता संशोधन कानून के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए पद यात्रा निकालते भाजपाई ? - फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। सीएए के समर्थन में शहर में हुई जनसभा में मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री कमल रानी वरुण ने कहा कि राजनीतिक दलों ने नागरिकता संशोधन कानून को गलत बताकर लोगों को भड़काने का काम किया है। आने वाले समय में जनता ऐसे लोगों को करारा जवाब देगी। सभा को सांसद सुब्रत पाठक ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि ने कहा कि समाजवादी पार्टी ने प्रदेश में हालात खराब करने का पूरा प्रयास किया, उसके मंसूबे सफल नहीं हो सके। समाजवादी पार्टी के लोग प्रदेश में दंगा भड़काकर राज करना चाहते हैं। नागरिकता संशोधन कानून देश में रह रहे किसी जाति, धर्म के खिलाफ नहीं है। सांसद सुब्रत पाठक ने सपा सरकार के कार्यकाल में हुए घोटालों का बखान किया। जिलाध्यक्ष नरेंद्र राजपूत, विधायक अर्चना पांडेय, कैलाश राजपूत, पूर्व विधायक बनवारी लाल दोहरे, वीर सिंह भदौरिया, ब्लाक प्रमुख अजय वर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष आनंद सिंह ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ भाजपा नेता श्याम स्वरूप चतुर्वेदी ने किया।
विज्ञापन

बाद में एमएल होटल से जन जागरुकता पद यात्रा निकाली गई। इसमें शामिल लोग होर्डिंग, कटआउट लेकर निकले। खुली कार पर कैबिनेट मंत्री, सांसद के अलावा भाजपा जिलाध्यक्ष व विधायक सवार थे। पद यात्रा का सरायमीरा में अनिल गुप्ता के प्रतिष्ठान पर स्वागत किया गया। हजारों की तादाद में भाजपाई यात्रा में शामिल हुए। मंडी समिति में पद यात्रा का समापन हुआ। इस मौके पर आढ़तियों ने सांसद व कैबिनेट मंत्री का स्वागत किया। सांसद ने पद यात्रा में शामिल कार्यकर्ताओं का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विपिन दीक्षित, श्याम दीक्षित, मनोज अवस्थी, आशू दुबे, राजन अवस्थी, निर्मल तिवारी, विक्रम त्रिपाठी, अनिल गुप्ता, सौरभ कटियार, गौरव दुबे, अशोक सिंह, विशाल शुक्ला, अलकेश त्रिवेदी समेत कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed