फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   paanch maah baad skoolon mein goonja ka se kabootar

पांच माह बाद स्कूलों में गूंजा ‘क’ से कबूतर

Wed, 01 Sep 2021 11:32 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 01 Sep 2021 11:32 PM IST
विज्ञापन
paanch maah baad skoolon mein goonja ka se kabootar
कंपोजिट विद्यालय सरायमीरा में पढ़ाई करते बच्चे। - फोटो : KANNAUJ
कन्नौज/ छिबरामऊ। कोरोना संक्रमण काल के बाद बुधवार को खुले विद्यालयों में बच्चे उत्साह के साथ पहुंचे। इस दौरान बच्चों का तिलक कर स्वागत किया गया। मास्क भी बांटे गए। बंदी के पांच माह बाद स्कूलों में ‘क’ से कबूतर और ‘ख’ से खरगोश गूंजा। वहीं कन्नौज के ज्यादातर स्कूलों में छात्राएं-छात्र बिना मास्क के पहुंचे। कई जगह बच्चों को माला पहनाकर स्वागत किया गया। विद्यार्थियों की संख्या कम ही रही। दूसरी शिफ्ट को लेकर स्पष्ट दिशा-निर्देश न होने से इस पाली में ज्यादातर स्कूल बंद रहे। बीएसए का कहना है कि जिले के सभी स्कूलों में छात्रों की उपस्थिति औसतन लगभग 60 फीसदी रही।
विज्ञापन

अभिभावकों ने बच्चों को स्कूल भेजने से पहले कोरोना गाइडलाइन को ध्यान में रखा। बच्चों को घर से मास्क और सैनिटाइजर उपलब्ध कराया गया। प्राथमिक विद्यालय कल्यानपुर में बच्चों के स्वागत के लिए गेट पर रंगोली बनाई गई। प्रधानाध्यापक पूजा पांडेय ने तिलक लगाकर बच्चों का स्वागत किया। अपने पास से व्यवस्था कर बच्चों को किताबों का वितरण किया। 234 बच्चे उपस्थित रहे। मिडडे मील के दौरान बच्चों के बैठने का विशेष ध्यान रखा गया।
विज्ञापन

नगला दिलू के प्राथमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापक रेखा त्रिपाठी ने बच्चों को मास्क बांटे। इनके हाथों को सैनिटाइज कराया। दोपहर का भोजन हर कक्षा में अलग-अलग किया गया। बच्चों ने उत्साह के साथ पढ़ाई की। वहीं बीईओ सुनील कुमार दुबे ने विद्यालयों में शिक्षण कार्य का जायजा लिया। प्राथमिक विद्यालय पलिया बूंचपुर में बच्चों के साथ बैठकर मिडडे मील खाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी केके ओझा ने बताया कि पहले दिन हाजिरी लगभग 60 फीसदी रही। सभी छात्र-छात्राओं को दोपहर का भोजन दिया गया। जिले के आठों विकास खंडों में बीआरसी ने प्राथमिक स्कूलों की जांच की। सभी स्कूल खुले मिले। बुधवार को कुछ किताबों की आपूर्ति हुई है। सभी आपूर्तिकर्ताओं से बात की जा रही है। इस सप्ताह में सभी किताबें आ जाएंगी। इसके बाद वितरण शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed