{"_id":"5ebed96b8ebc3e90a4078f6c","slug":"paanch-kilo-mupht-chaaval-ke-lie-dhoop-mein-tapa-rahe-shareer-kannauj-news-knp5603386200","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच किलो मुफ्त चावल के लिए धूप में तपा रहे शरीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच किलो मुफ्त चावल के लिए धूप में तपा रहे शरीर
विज्ञापन
सरायमीरा की ठेकेदार गली में राशन के लिए धूप में लाइन लगाकर खड़े लोग।
- फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत सभी कार्डधारकों को मुफ्त में पांच किलो चावल और एक किलो चना मिलना है। शुक्रवार को इसे लेने के लिए लोग धूप में घंटों जूझते रहे। राशन लेकर घर जाने की जल्दी में सामाजिक दूरी का नियम टूट गया। इस योजना के तहत जिले में तीन लाख उपभोक्ता लाभान्वित होंगे।
वितरण 26 मई तक चलेगा। हर यूनिट पर पांच किलो चावल और हर कार्ड पर एक किलो चना मुफ्त में मिल रहा है। सुबह राशन की दुुकानों के बाहर भीड़ लगने लगी थी। धूप और लू के थपेड़ों की परवाह किए बिना लोग लाइन में लगे रहे। शहर की एक दर्जन दुकानों पर खासी भीड़ लगी रही। यहीं हाल ग्रामीण क्षेत्रों की राशन दुकानों के बाहर दिखा।
सर्वर की दिक्कत से देरी से शुरू हुआ वितरण
प्रशासन ने सुबह छह से रात नौ बजे तक राशन वितरण के आदेश दिए हैं। गर्मी के चलते लोग सुबह लाइन में लग गए। शहर समेत ग्रामीण क्षेत्रों में ई-पॉस मशीन के सर्वर में दिक्कत आई। उपभोक्ताओं का अंगूठा नहीं लगा सका। इससे देरी से वितरण शुरू हुआ।
विज्ञापन
कोटेदारों ने सैनिटाइज करवाए हाथ
कोटेदारों ने हाथ धोने के लिए साबुन और सैनिटाइजर का इंतजाम किया था। ई-पॉस मशीन में अंगूठा लगवाने के बाद हाथों का सैनिटाइज करवाया गया। कई जगह साबुन से हाथ धुलवाए गए।