{"_id":"5ef3a0998ebc3e42b62d03d1","slug":"paalikaadhyaksh-kee-chaachee-ko-avaas-dene-kee-hogee-jaanch-kannauj-news-knp567413195","type":"story","status":"publish","title_hn":"पालिकाध्यक्ष की चाची को अवास देने की होगी जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पालिकाध्यक्ष की चाची को अवास देने की होगी जांच
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कन्नौज। पालिकाध्यक्ष की चाची को आवास देने की जांच कराई जाएगी। आवास आवंटन में धांधली की खबर को जिलाधिकारी ने गंभीरता से लिया है। उन्होंने मामले की जांच एसडीएम सदर को सौंपी है। जांच में अगर कोई अपात्र मिला तो उससे रिवकरी की जाएगी।
जिले में शहरी प्रधानमंत्री आवास योजना में धांधली की जा रही है। कन्नौज नगर पालिका अध्यक्ष के चाचा मोहल्ला पठकाना निवासी संजय अग्निहोत्री के पास दो मंजिला पैतृक आवास होने के बावजूद चाची कल्पना अग्निहोत्री को प्रधानमंत्री आवास का आवंटन कर दिया गया। बुधवार के अंक में डूडा की इस धंधली को अमर उजाला ने प्रमुखता से प्रकाशित किया। खबर को डीएम राकेश कुमार मिश्रा ने गंभीरता से लेकर एसडीएम सदर शैलेष कुमार को जांच सौंपी दी है। उन्हें तीन दिन में जांच कर रिपोर्ट देने को कहा गया है। डीएम ने कहा कि शहरी क्षेत्र में प्रधानमंत्री आवास योजना से गड़बड़ी होने का अनुमान है। आवंटित आवासों सत्यापन कराया जाए। गड़बड़ी मिलने पर अपात्रों से धनराशि की रिकवरी कराई जाएगी। सत्यापन करने वाले लेखपाल व नगर पंचायत कर्मी पर भी कार्रवाई की जाएगी।
नगरीय विकास अभिकरण के बाबू अवधेश यादव ने बताया कि पूरे मामले की जानकारी पीओ को दे दी गई है। वह जो आदेश करेंगे, उसके बाद जांच करवाई जाएगी। कहा कि आवास देने में कई नियम होते हैं। उसी के तहत लाभ दिया गया है। जांच में अगर वह अपात्र मिलती हैं तो कार्रवाई करेंगे।