फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Overbridge construction slowed down on GT Road

Kannauj News: सुस्त हुआ ओवरब्रिज निर्माण, जीटी रोड पर लगता जाम

Wed, 23 Nov 2022 11:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 23 Nov 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Overbridge construction slowed down on GT Road
फोटो 23सीएचबीपी53: फर्रुखाबाद चौराहे पर जाम में फंसे वाहन। संवाद - फोटो : CHIBRAMAU
छिबरामऊ। एक साल से जीटी रोड पर लगने वाले जाम की समस्या से लोगों को निजात नहीं मिल रही हैं। कृषि उत्पादन मंडी समिति के पास कछुआ गति से हो रहा ओवरब्रिज का निर्माण जीटी रोड पर जाम की समस्या का प्रमुख कारण है। बुधवार को लगे जाम में घंटों रेंगने के बाद वाहन नगर की सीमा से बाहर निकल पाए।
विज्ञापन

नगर में पूर्वी बाईपास, 100 शैया रोड, कांशीराम कालोनी, फर्रुखाबाद चौराहा, ताजपुर चौराहा, पश्चिमी बाईपास व कृषि उत्पादन मंडी समिति के आसपास जाम लगना तय है। वाहनों के संपर्क मार्गों की ओर रुख करते ही जाम लगना शुरू हो जाता है। सबसे गंभीर समस्या कृषि उत्पादन मंडी समिति के पास की है। इन दिनों सैकड़ों की संख्या में धान व मूंगफली की ट्रालियां पहुंच रही है। मंडी समिति के सामने एक लेन से ही आवागमन होने के कारण यहां पूरे दिन जाम की स्थिति बनी रहती है।
विज्ञापन

इस संबंध में एसडीएम अशोक कुमार का कहना है कि कार्यदायी संस्था जीआर इंफ्रा के अधिकारियों के साथ बैठक कर समस्या के समाधान के लिए प्रयास किए जाएंगे। वहीं कोतवाल संतोष कुमार कुशवाहा ने कहा कि जाम से निजात के लिए चौराहों व मंडी समिति के पास पुलिस बल को तैनात किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed