{"_id":"5846fce14f1c1b104f44889a","slug":"outbreaks-of-frost-flower-crops","type":"story","status":"publish","title_hn":"फूल वाली फसलों में पाले का प्रकोप ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फूल वाली फसलों में पाले का प्रकोप
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
Updated Tue, 06 Dec 2016 11:31 PM IST
विज्ञापन
फसल
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो्
कोहरे की चादर छंटने का नाम नहीं ले रही है। वहीं, सूर्य देव भी एक दिन छोड़कर दर्शन दे रहे हैं। लगातार कोहरे के चलते पाले का प्रकोप बढ़ गया है। शाम और सुबह चलने वाली सर्द हवाओं ने कंपकंपी बढ़ा दी है। मार्केट में अधिक सर्दी के चलते सन्नाटा छाया रहा। खराब मौसम से दलहनी, तिलहनी फसलों में नुकसान की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन
कोहरे की धुंध ने वाहनों की रफ्तार धीमी कर दी है। बस और ट्रेनें घंटों लेट पहुंच रही हैं। जिस कारण सवारियों का इंतजार कर रहे लोगों को मुश्किलें उठानी पड़ रही हैं। सर्द हवाओं से आमजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। शहर की मार्केट में सन्नाटा पसरा है। सर्दी के चलते खास बिक्री नहीं दिखी। अधिकतर दुकानों पर सन्नाटा पसरा रहा। जिला कृषि अधिकारी नीरज कटियार का कहना है कि जो फसलें फूल पर हैं, उनको इस मौसम से नुकसान पहुंच सकता है। यदि मौसम में सुधार न हुआ तो उत्पादन पर असर पड़ेगा।
विज्ञापन