फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Out of fanfare Rambarat

धूमधाम से निकली रामबारात

Tue, 20 Oct 2015 11:54 PM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज Updated Tue, 20 Oct 2015 11:54 PM IST
विज्ञापन
Out of fanfare Rambarat

मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की बारात धूमधाम से

विज्ञापन
निकाली गई। बैंडबाजों और डीजे की धुनों पर बज रहे गीतों पर जहां लोग थिरक रहे थे। वहीं बारात में शामिल करीब तीन दर्जन जीवंत झांकियां सभी का मन मोह रही थी।

सकरावा रोड स्थित कोल्ड स्टोरेज के पास से रामबारात का शुभारंभ जिला पंचायत सदस्य चौधरी मनीष यादव डंपी और रामलीला समिति के पदाधिकारियों ने गणेश पूजन के साथ किया। रामबारात मोहल्ला संजयनगर होते हुए इंदिरानगर, सुभाषनगर, आजादनगर के साथ पूरे कस्बे का भ्रमण करते हुए देर रात समाप्त हुई।

रामबारात का कस्बे में कई जगह स्वागत किया गया। लोगों ने दूल्हा बने भगवान राम की आरती उतारी। जगह-जगह स्टार लगाकर प्रसाद वितरण किया गया। भीड़ को देखते हुए पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था काफी चाकचौबंद रही। रामबारात में काली अखाड़ा, वृंदावन की झांकी और रासलीला के साथ कई भगवान के स्वरूपों में सजी जीवंत झांकियां लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed