{"_id":"bc35d69eb19ee146435bb5e337a566b4","slug":"other-work-has-come-true-humanity-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरे के काम आना है सच्ची मानवता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूसरे के काम आना है सच्ची मानवता
अमर उजाला ब्यूरो कन्नौज
Updated Sat, 03 Oct 2015 12:04 AM IST
विज्ञापन
मानव दूसरे मानव से प्रेम करे। उसके काम आए। यही सच्ची मानवता है। मदिरापान से दूर रहें। मांसाहारी न बनें। यह विचार साकार विश्व हरि ने दूरदराज से आए हजारों अनुयायियों के बीच प्रवचन करते हुए कही। कस्बे में तालग्राम रोड पर क्रीड़ा मैदान में लगे विशाल पांडाल में मानव मंगल मिलन सद्भावना समागम कार्यक्रम हुआ।
इसमें उन्होंने कहा कि जो जैसा बोएगा, वो वैसा पाएगा। सत्य के मार्ग पर ठगी करना महापाप है। पाप व कुमार्ग पर चलकर कमाए गए धन से सुख तो सब भुगतते हैं पर पाप का भोग अकेले पापी को भुगतना पड़ता है।
कमेटी के संरक्षक ब्लाक प्रमुख चंद्रभान सिंह, अध्यक्ष भगवान दीन, राजेंद्र प्रसाद, मिथलेश कुमारी, जयराम शाक्य, दिनेश कुमार, अजय सिंह यादव, वीरेद्र कुमार आदि ने व्यवस्था संभाली। संगत में आए तमाम अनुयायियों को भीड़ के कारण जगह नहीं मिली। इस पर हजारों लोग धूप में बैठकर ही विचार सुनते रहे।
विज्ञापन
कई लोगों ने पेड़ की छाया में बैठकर प्रवचन सुने। पांडाल में महिलाओं की तरफ बनाई गई गैलरी में पीली साड़ियां पहनाकर गोपियाएं बैठीं जो आकर्षण का केंद्र रहीं। साकार विश्व हरि को देखने व उनके विचार सुनने के लिए आसपास के कई जिलों से लोग आए। ट्रेन व बसों से आकर लोग करीब सात किमी पैदल चलकर कार्यक्रम स्थल तक पहुंचते हैं। इस दौरान सुरक्षा के लिए पुलिस व पीएसी बल मौजूद रहा। वहीं टैक्सी चालकों ने मौके का फायदा उठाते हुए दो गुना किराया वसूला।