{"_id":"5f89dc3f8ebc3e278733585c","slug":"other-kannauj-news-knp5889091181","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेती में सराहनीय योगदान देने वाली महिलाएं सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेती में सराहनीय योगदान देने वाली महिलाएं सम्मानित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जलालाबाद (कन्नौज)। कृषि विज्ञान केंद्र अनौगी में गुरुवार को किसान दिवस मनाया गया। इसमें महिला किसानों ने प्रदर्शनी लगाई और प्रतियोगिता में भाग लिया। 60 महिला कृषकों को सम्मानित भी किया गया।
जलालाबाद ब्लाक के पचपुखरा, पछायपुरवा व खुदलापुर गांव की महिला किसान कार्यक्रम में शामिल हुईं। इन महिलाओं ने सलाद डेकोरेशन, रंगोली, गृह सज्जा की प्रतियोगिताओं में शिरकत करने के साथ कृषि यंत्रों की प्रदर्शनी भी लगाई।
वैज्ञानिक डॉ. पूनम सिंह ने कहा कि देश की कुल आबादी का लगभग आधा हिस्सा महिलाएं हैं इसलिए कृषि कार्यों में इनका योगदान देश के विकास को गति देने के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने तीन कृषक महिलाओं को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
फसल सुरक्षा वैज्ञानिक डॉ. जगदीश किशोर ने जैव रसायन और डॉ. अमर सिंह ने फलों व सब्जियों के पोषक महत्व की जानकारी दी। डॉ. विनोद ने बायो- फोर्टिफिड फसल प्रजातियों पर प्रकाश डाला। अमति सिंह, अनीता कटियार व प्रदीप कटियार ने सहयोग किया।