{"_id":"5f7e0b838ebc3e9b9c28e278","slug":"other-kannauj-news-knp5871284120","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीड़िता से दरोगा ने मांगे 50 हजार रुपये, ऑडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीड़िता से दरोगा ने मांगे 50 हजार रुपये, ऑडियो वायरल
विज्ञापन
कन्नौज। दहेज उत्पीड़न के मुकदमे के आरोपियों की गिरफ्तारी और धाराएं बढ़ाने के लिए विवेचक दरोगा पीड़ित पक्ष से 50 हजार रुपये की मांग की। 25 हजार रुपये ले भी लिए। दरोगा के रिश्वत मांगने का आडियो वायरल होने से खलबली मच गई। एएसपी ने जांच की बात कही है।
ठठिया थाना क्षेत्र के गांव धीरपुर निवासी दशरथ की दो बेटियां सीमा और खुशबू गुरसहायगंज कोतवाली के गांव सनगुरा बहादुरपुर में ब्याही हैं। सीमा ने खुशबू के पति नवीन, ससुर लालाराम, सास मुन्नी देवी, मोहित, नीरज, रामू, लक्ष्मी, रोशनी और रचना के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें आरोप है कि ससुराल वाले दहेज में चार लाख रुपये की मांग कर रहे थे, मांग पूरी न होने पर 29 जुलाई 2020 को मारपीट कर खुशबू को घर से निकाल दिया था। खुशबू की शादी 28 अगस्त 2019 को हुई थी।
दहेज उत्पीड़न के मुकदमे की विवेचना कर रहे दरोगा का धाराएं बढ़ाने और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए 50 हजार रुपये मांगने का आडियो वायरल हुआ है। आडियो में 25 हजार रुपये देने के बाद 25 हजार की मांग भी की जा रही है। रुपये पांच अक्तूबर को देने की बात कही जा रही है। एएसपी विनोद कुमार ने बताया कि रिश्वत मांगने का आडियो वायरल होने की जानकारी हुई है। मामले की जांच कराई जाएगी। दोषी मिलने पर दरोगा के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
दरोगा के दलाल का भी ऑडियो वायरल
गुरसहायगंज कोतवाली में दलाल सक्रिय हैं। ऐसे ही एक दलाला का तीन अक्तूबर को ऑडियो सामने आया था। जिसमें नाली का विवाद निपटाने के लिए दलाल पांच हजार रुपये की मांग कर रहा है। रुपये न देने पर शाम की तरह दोपहर के समय दरोगा को भेजने की धमकी भी दे रहा था। इस मामले की जांच एएसपी विनोद कुमार कर रहे हैं।
28 अगस्त 2019 को बेटी खुशबू की शादी गुरसहायगंज कोतवाली के गांव सनगुरा बहादुरपुर निवासी नवीन कुमार से की थी। पड़ोसी में ही ही खुशबू की बड़ी बहन सीमा भी ब्याही है।