फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   other

भूमि अधिग्रहण अटका, इत्र पार्क भटका

Wed, 07 Oct 2020 11:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 07 Oct 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
other
कन्नौज। आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे किनारे पांच साल पहले इत्र पार्क का शिलान्यास तो कर दिया गया लेकिन अभी तक जमीन का अधिग्रहण नहीं हो पाया है। 75 एकड़ में 50 एकड़ जमीन 131 किसानों की है। इसमें 44 किसानों ने पांच साल बाद भी सहमति पत्र नहीं दिया है। इससे निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन

ठठिया क्षेत्र के पैथाना गांव के पास आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे किनारे वर्ष 2015 में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अंतरराष्ट्रीय परफ्यूम पार्क एवं म्यूजियम प्रोजेक्ट का शिलान्यास किया था। 25727.432 लाख की लागत से 75 एकड़ में निर्माण होना है। इसमें 25 एकड़ भूमि सरकारी है और 50 एकड़ भूमि 175 किसानों की है। 131 किसानों ने तो भूमि अधिग्रहण के लिए सहमतिपत्र दे दिया है लेकिन 44 किसान भूमि देने को तैयार नहीं हैं।
विज्ञापन

इसी कारण पैसा आवंटित होने के बावजूद निर्माण शुरू नहीं हो पाया था। काफी इंतजार के बाद कार्यदायी संस्था ने पैसा यूपीएसआईडीसी को लौटा दिया था। परफ्यूम पार्क में फ्रांस की तकनीकी से फूलों की खेती और इत्र तैयार करने की योजना है। तिर्वा एसडीएम जयकरन सिंह ने बताया कि वार्ता चल रही है, जल्द ही सहमति बन जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन हजार प्रति स्क्वायर मीटर में जमीन चाहते हैं उद्यमी
इत्र एवं अतर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष पवन त्रिवेदी ने यूपीएसआईडीसी ने इत्र पार्क में आठ हजार रुपये प्रति स्क्वायर मीटर में जमीन का भाव तय किया है। ये भाव बहुत अधिक हे। उद्यमियों को तीन हजार रुपये प्रति स्क्वायर मीटर में कारखाने व कार्यालय के लिए जमीन दी जानी चाहिए। इसके अलावा पार्क में ईंधन के लिए गैस पाइप लाइन भी डाली जाए। ये मांग छह महीने से सरकार से की जा रही है। अभी तक कोई निर्णय नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed