{"_id":"5f6b8ea68ebc3ee1db1142d7","slug":"other-kannauj-news-knp5843992152","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई बस, 12 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई बस, 12 घायल
विज्ञापन
सौरिख (कन्नौज)। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर बुधवार सुबह एक रोडवेज बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर दूसरे साइड पर पहुंच गई। इसमें करीब 12 लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि चालक को झपकी आने से यह हादसा हुआ।
आगरा जिले के थाना बसई जगनेश के ग्राम हाथपुर का निवासी बस चालक रंजीत सिंह (51), परिचालक जुगनू कुमार (40) पुत्र लक्ष्मी नारायण और हेल्पर शिवम गुप्ता (28) के साथ ईदगाह डिपो की रोडवेज बस लेकर जयपुर से लखनऊ जा रहा था। बस में करीब 26 यात्री सवार थे।
एक्सप्रेस वे पर बुधवार सुबह करीब साढे़ चार बजे ग्राम सिकंदरपुर के पास बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर बीच में लगे जाल को तोड़ते हुए दूसरी साइड पहुंच गई और बस का अगला पहिया भी निकल गया। इससे बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। यूपीडा के सुरक्षा अधिकारी मनोहर सिंह, नामवर सिंह व पेट्रोलिंग टीम के अनिल मिश्रा ने मौके पर पहुंचकर घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। उपचार के बाद घायलों को दूसरी बस से रवाना किया गया।
विज्ञापन
हादसे में चार यूपीडा कर्मी घायल
आगरा लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर ठठिया विशिष्ट मंडी के पास यूपीडा की पेट्रोलिंग गाड़ी को पीछे से आ रहे कंटेनर ने टक्कर मार दी। पेट्रोलिंग गाड़ी बांगरमऊ से ठठिया की ओर आ रही थी। गाड़ी सवार चालक मितेंद्र पाल, विवेक सिंह, मनीष अग्निहोत्री, योगेंद्र सिंह घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को मेडिकल कालेज में भर्ती कराया। पुलिस कंटेनर को थाना में कार्रवाई के लिए ले आई है। संवाद