फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   other

बर्बाद हो रहा पानी और टूट रहीं सड़कें

Wed, 23 Sep 2020 11:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
other
तिर्वा क्रासिंग के पास सड़क पर भरा पानी। - फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। शहर में बिछाई गई पेयजल लाइनें में जगह-जगह लीकेज होने से प्रतिदिन हजारों लीटर पानी की बर्बादी होने के साथ सड़कें भी टूट रहीं हैं। लाइनें लीकेज होने से घरों में प्रेशर से पानी नहीं पहुंच पा रहा है। जलभराव होने से संक्रामक बीमारियां फैलने की भी आशंका बनी है।
विज्ञापन

शहर के कई मोहल्लों में पानी के लिए लोग तरस रहे हैं। नगर पालिका की लापरवाही से रोजाना हजारों लीटर पानी फटी पाइप लाइनों से बहकर बर्बाद हो रहा है। सड़कों के किनारे जगह-जगह जलभराव है। आसपास के लोगों ने कई बार शिकायत की लेकिन अफसर बेफिक्र हैं। जलभराव से संक्रामक रोगों का भी खतरा बढ़ रहा है।
विज्ञापन

शहर की करीब एक लाख 30 हजार आबादी को पेयजल आपूर्ति के लिए पाइप लाइन डाली गई है। 37 नलकूपों से जलापूर्ति की जाती है। भौगोलिक स्थिति ऊंची-नीची होने के कारण कई मोहल्लों में पानी नहीं पहुंचता है। इसके अलावा कई क्षेत्रों में पाइप लाइन लीकेज होने से घरों में प्रेशर से पानी नहीं पहुंचता है। लाइनें लीकेज होने से पानी बर्बाद होने के साथ जलभराव से सड़कें भी खराब हो रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

तिर्वा क्रासिंग के पास करीब एक माह से पाइप लाइन फटी है। इससे सड़क पर पानी भरा रहता है। कलक्ट्रेट रोड के सामने फ्लाई ओवर के नीचे तिर्वा क्रासिंग पर भी दो माह से पाइप लाइन टूटी होने से पानी बर्बाद हो रहा है। यहां सड़क गड्ढे में तब्दील हो गई है। गंदा पानी भरा होने से संक्रामक बीमारियों के फैलने की आशंका बनी हुई है। इसी तरह मकरंदनगर, शेखपुरा और शेखाना में भी लीकेज से जलभराव बना रहता है।
नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी संजय गौतम ने कहा कि फटी पाइप लाइनें टीम भेजकर ठीक कराई जा रही हैं। जल्द ही सभी स्थानों पर पाइप लाइन को ठीक करा दिया जाएगा।
जल संरक्षण मुहिम को लग रहा पलीता
बीज व्यापारी संजय पांडेय का कहना है कि प्रदेश और केंद्र सरकार जल संरक्षण बचाने के लिए अभियान चला रही हैं। नगर में फटी पाइप लाइनों से पानी बर्बाद हो रहा है। इससे जल संरक्षण मुहिम को पलीता लग रहा है।
गड्ढो में गिरकर चोटिल हो रहे लोग
दुकानदार राहुल गुप्ता ने कहा कि पाइप लाइनों से पानी रिसाव के चलते जगह-जगह सड़कों पर गड्ढे हो गए हैं। इन गड्ढोें में पानी भरा हुआ है। अंधेरा होने पर अक्सर बाइक और साइकिल चालक गड्ढाें में गिरकर चोटिल हो जाते हैं।
गंदे पानी से संक्रामक बीमारियों के फैलने की आशंका
डाक्टर केबी पाल ने बताया कि उनके घर के सामने तिर्वा रोड पर पाइप लाइन से पानी लीकेज होने से बड़ा गड्ढा हो गया है। गड्ढे में कीचड़ और गंदगी भरा होने से संक्रामक बीमारियों की आशंका है।

नगर पालिका के अधिकारी टरकाते
तिर्वा क्रासिंग पर जनरल स्टोर संचालक कौशल दुबे ने बताया कि दुकान के सामने करीब दो माह से पाइप लाइन से पानी बह रहा है। नगर पालिका में शिकायत करने पर पाइप लाइन ग्राम पंचायत में होना बताकर टाल दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed