{"_id":"5f6655498ebc3e4b3d72c8ca","slug":"other-kannauj-news-knp583648468","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरसहायगंज के सभासदों ने अध्यक्ष के खिलाफ खोला मोर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरसहायगंज के सभासदों ने अध्यक्ष के खिलाफ खोला मोर्चा
विज्ञापन
गुरसहायगंज में रणनीति बनाते सभासद। संवाद
- फोटो : KANNAUJ
गुरसहायगंज (कन्नौज)। कन्नौज के बाद गुरसहायगंज में भी सभासदों ने पालिकाध्यक्ष के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। सभासदों ने बैठक में पालिकाध्यक्ष के वित्तीय अधिकार सीज करने और अभी तक कराए गए कार्यों की जांच कराए जाने की मांग को लेकर अधिशासी अधिकारी संजय गौतम को ज्ञापन दिया है।
सभासद के पति सहाना, दीपक गुप्ता सिराजुल, बलवीर राठौर, मनोज देवेंद्र कुमार रमेश चंद, मुस्ताक खान धन देवी आदि ने आरोप लगाया है कि सरकारी धन का दुरुपयोग कर रहे हैं। निर्माण कार्यों में घोटाला और फर्जी भुगतान किया गया है। सैनिटाइजर, कीटनाशक की खरीद में फर्जी भुगतान हुआ है।
तिराहा के सामने से स्टेशन तक नाले पर जाल कम डाले गए हैं। चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी को वरिष्ठ लिपिक के पटल पर तैनात कर दिया गया। अध्ययक्ष धीरेंद्र आर्य ने कहा कि बैठक में प्रस्ताव पास कराकर निर्माण कराए गए हैं। लंबे समय से बोर्ड की बैठक नहीं हो सकी है। सभासद बैठक किए जाने का दबाव बना रहे हैं। हर तरह से जांच के लिए तैयार हैं।