फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   other

कलक्ट्रेट जाने की जिद पर अड़े सपाइयों की पुलिस से नोकझोंक

Tue, 15 Sep 2020 12:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 15 Sep 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
other
पुलिस के रोकने पर सपा कार्यालय के बाहर बैठे सपाई। - फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। प्रदेश में बढ़ती महंगाई, बिगड़ी कानून व्यवस्था और सरकार की नीतियों के विरोध में सपाइयों ने सोमवार को पार्टी कार्यालय पर प्रदर्शन किया। कलक्ट्रेट जाने से रोकने पर उनकी पुलिस ने नोकझोंक भी हुई। इसके बाद विधायक के नेतृत्व में पांच पदाधिकारियों ने कलक्ट्रेट जाकर राज्यपाल के नाम एडीएम को ज्ञापन दिया।
विज्ञापन

सपा के जिला कार्यालय में एकत्र हुए सपाई कलक्ट्रेट जाना जा रहे थे। इससे पहले एसडीएम अपूर्वा यादव व सीओ शिव प्रताप सिंह पुलिस बल के साथ पहुंच गए। पुलिस ने सपाइयों को कलक्ट्रेट जाने से रोक दिया। इस पर सपाई वहीं बैठगए और नारेबाजी शुरू कर दी। इस दौरान सपाइयों की पुलिस ने नोकझोंक भी हुई। करीब आधे घंटे तक हंगामा चलता रहा। एसडीएम ने विधायक अनिल दोहरे समेत पांच लोगों को कलक्ट्रेट जाने की अनुमति दी। विधायक के नेतृत्व में पांच लोग नारेबाजी करते हुए कलक्ट्रेट पहुंचे और एडीएम गजेंद्र सिंह को राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन दिया।
विज्ञापन

प्रदर्शन में विधायक ने कहा कि सरकार की उदासीनता से किसान बेहाल हैं। मनमाने तरीकों से स्कूलों में फीस बढ़ाकर गरीब किसान के बच्चे को शिक्षा से दूर रखने का कार्य किया जा रहा है। नौजवानों के सामने रोजगार का संकट है। बेरोजगारी की से कई परिवार बर्बादी की कगार पर आ गए हैं। प्रदेश सरकार निजीकरण कर चुनिंदा लोगों को लाभ पहुंचाने की तैयारी कर रही है। निजीकरण से भ्रष्टाचार को बल मिलेगा। प्रदर्शन में नवाब सिंह यादव, शोभित प्रताप सिंह, योगेंद्र यादव, हसीब हसन, मोना यादव, अनुज यादव, राजेश पाल, नाजिम खान, संजय दुबे और अंशुल पाल, रोहित कुशवाहा शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदर्शन के दौरान तीन कार्यकर्ता घायल
सपा कार्यालय के सामने घरना प्रदर्शन के दौरान सपा कार्यकर्ता अर्जुन ठाकुर, कौशल यादव और अवनीश यादव को एक डीसीएम ने टक्कर मार दी। इससे तीनों कार्यकर्ता घायल हो गए। पार्टी के अन्य पदाधिकारियों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। उधर, दिल्ली जाते समय अखिलेश यादव ने घायल कार्यकर्ता का हाल जाना।

तिर्वा तहसील में पुलिस रही अलर्ट
तिर्वा। तहसील में प्रदर्शन की जानकारी लगते ही कोतवाल के नेतृत्व में भारी पुलिस व पीएसी बल ने डेरा डाल कर छावनी बना दी। सुबह से शाम तक प्रदर्शनकारी नहीं पहुंचे। जिसके बाद पुलिस अधिकारियों ने राहत की सांस ली। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed