फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   other

दवा व बीज व्यापारियों को ठगने वाले गैंग तक पहुंची पुलिस

Mon, 14 Sep 2020 12:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 14 Sep 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
other
कन्नौज। एजेंसी देने का झांसा देकर जिले के छह बीज व कीटनाशक की दुकान करने वाले व्यापारियों से पांच लाख की ठगी करने वाले गिरोह के एक सदस्य को क्राइम ब्रांच ने लखनऊ से दबोच लिया है। पूछताछ में पता चला है कि गिरोह लखनऊ, मुंबई और दिल्ली में सेंटर बनाकर व्यापारियों से ठगी करता है।
विज्ञापन

करीब एक महीने पहले पांच साथियों के साथ एक व्यक्ति जिले में आया था। उसने खुद को लखनऊ के एक कृषि बाजार से जुड़ा बताकर अब्दुलपुर सकरी निवासी कीटनाशक व बीज व्यापारी अजीत कुमार, मियांगंज निवासी संजय कुमार गुप्ता, नजरापुर व पाल चौराहा के एक-एक व्यापारी, तिर्वा के दो व्यापारियों से संपर्क किया।
विज्ञापन

एक कृषि बाजार की एजेंसी दिलाने का झांसा देकर व्यापारियों से करीब चार लाख रुपये ठग लिए। ठगी का एहसास होने पर आठ सितंबर को अजीत कुमार ने सदर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई। क्राइम ब्रांच टीम को खुलासे के लिए लगाया गया। टीम ने शनिवार को लखनऊ में ठगी करने वाले गैंग के एक सदस्य को दबोच लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में लाकर पुलिस अधिकारियों ने उससे पूछताछ की। इसमें पता चला कि गैंग लखनऊ, मुंबई और दिल्ली में सेंटर बनाकर बीज व दवा व्यापारियों को एजेंसी दिलाने का झांसा देकर ठगी करता है। एएसपी विनोद कुमार ने बताया कि व्यापारियों की ओर से दो रिपोर्ट दर्ज कराई गई हैं। पूछताछ में कीटनाशक और बीज की एजेंसी दिलाने का झांसा देकर ठगी की बात सामने आई है। जल्द ही गैंग का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed