फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   other

गर्भवती की मौत, परिजनों ने शव अस्पताल गेट पर रख किया हंगामा

Mon, 14 Sep 2020 12:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 14 Sep 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
other
फोटो संख्या 23: अस्पताल के बाहर हंगामा करते मृतका के परिवार के लोग।
विज्ञापन

गर्भवती का शव रखकर अस्पताल में हंगामा
गर्भपात के बाद बिगड़ी हालत, इलाज में लापरवाही का आरोप
क्रासर
कोतवाली ने कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया
संवाद न्यूज एजेंसी
तिर्वा। नर्सिंग होम में गर्भपात के बाद अधिक रक्तस्राव से महिला की मौत हो गई। इलाज में लापरवाही और शव को आक्सीजन लगाकर रेफर करने का आरोप लगाकर परिजनों ने शव रखकर हंगामा कर दिया। कोतवाल ने कार्रवाई का आश्वासन देकर उन्हें शांत कराया।
कोतवाली के धुंधापुर्वा गांव निवासी संध्या (30) पत्नी राजू करीब दो माह से गर्भवती थी। शुक्रवार को उसके रक्तस्राव होने लगा। शनिवार को पति ने बरधइया मार्ग स्थित एक नर्सिंग होम में भर्ती कराया। राजू ने बताया करीब तीन घंटे बाद नर्स ने गर्र्भपात कराने की सलाह दी। पत्नी की जान बचने के लिए राजू राजी हो गया। राजू के अनुसार गर्भपात के बाद रक्तस्राव हो रहा था, डाक्टर ने कुछ देर बाद बंद होने की बात कहकर घर भेज दिया। रविवार सुबह अधिक रक्तस्राव होने पर दोपहर करीब 12 बजे राजू पत्नी को फिर नर्सिंग होम ले गया। करीब एक घंटे इलाज के बाद कानपुर ले जाने की सलाह दी गई। आक्सीजन लगाकर कानपुर रेफर कर दिया, रास्ते में संध्या की मौत हो गई। परिजनों ने नर्सिंग होम पर शव लाकर हंगामा शुरू कर दिया। आरोप लगाया कि इलाज में लापरवाही बरती गई इससे नर्सिंग होम में ही संध्या की मौत हो गई थी, ऑक्सीजन लगाकर शव रेफर कर दिया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार्रवाई का भरोसा दिलाकर उन्हें शांत कराया। कोतवाल इंद्रपाल सरोज ने कहा कि तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। चिकित्सा अधीक्षक डा.अवधेश कुमार ने बताया कि उमर्दा ब्लाक के किसी भी अस्पताल को गर्भपात की अनुमति नहीं है, अगर गर्भपात किया गया है तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

==================
तोड़िया बेचकर चुकाई अस्पताल की फीस
राजू ने बताया की अधिक रक्तस्राव होने कारण उसे भर्ती कराया था। गर्भपात के उससे 11 हजार रुपये की मांग हुई थी। पैसे न होने कारण उसने अपनी पत्नी की तोड़िया बेचकर अस्पताल की फीस का भुगतान किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed