{"_id":"5f567f228ebc3e3954375844","slug":"other-kannauj-news-knp581319437","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली अव्यवस्था से नाराज व्यापारी हुए एकजुट, जताई नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली अव्यवस्था से नाराज व्यापारी हुए एकजुट, जताई नाराजगी
विज्ञापन
तिर्वा एसडीएम को ज्ञापन सौपते व्यापारी।
- फोटो : KANNAUJ
तिर्वा (कन्नौज)। चार दिन से बदहाल बिजली आपूर्ति से खफा नगर के व्यापारियों ने सोमवार को एसडीएम जयकरन को ज्ञापन सौंपा। इसमें जर्जर तार, केबल के साथ आपूर्ति दुरुस्त कराने की मांग की गई है। व्यापारियों ने मांग दुरुस्त न होने पर आंदोलन करने की चेतावनी भी दी।
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के बैनर तले सौंपे गए ज्ञापन में व्यापारियों ने बताया कि गांधी चौराहे पर रबरयुक्त केबल में आए दिन फाल्ट होते रहते हैं। इससे आपूर्ति बाधित हो जाती है। चार दिन पहले खैरनगर मार्ग पर रखा ट्रांसफार्मर भी फूंक गया। वह जैसे-तैसे चालू हुआ तो केबल में फाल्ट आ गया। इससे चार दिन से आपूर्ति ठप है।
इससे व्यापार पर भी असर पड़ने लगा है। व्यापारियों ने कहा कि पूरे नगर में अंडरग्राउंड केबल होने के बाद भी गांधी चौराहे पर तारों का मकड़जाल फैला है। इससे आए दिन फाल्ट होते हैं। व्यापारियों ने बिजली व्यवस्था सही कराने की मांग की। कहा अगर जल्द सही न हुई तो आंदोलन पर मजबूर होंगे। संजय गुप्ता, शिखर गुप्ता, नीरज चक्रवर्ती आदि शामिल रहे।