{"_id":"5f53d6aa8ebc3e368c56784e","slug":"other-kannauj-news-knp5809370154","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार स्वास्थ्य कर्मचारी समेत 31 संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार स्वास्थ्य कर्मचारी समेत 31 संक्रमित
विज्ञापन
कन्नौज। जिले में रोजाना बड़ी संख्या में कोरोना पॉजिटिव केस सामने आ रहे है। शनिवार को चार स्वास्थ्य कर्मचारियों समेत 31 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसके साथ ही संक्रमितों का आंकड़ा 1775 पहुंच गया है। इसमें 206 का कोविड अस्पताल में इलाज चल रहा है। 22 संक्रमितों को स्वस्थ होने पर शनिवार को अस्पताल से घर भेजा गया।
सदर ब्लाक क्षेत्र में नौ, छिबरामऊ में तीन, उमर्दा ब्लाक में 10, गुगरापुर में एक, सौरिख में दो, तालग्राम में सात लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं विनोद दीक्षित चिकित्सालय में दो स्वास्थ्य कर्मचारी, सौ सैय्या छिबरामऊ में एक महिला चिकित्सक और मेडिकल कालेज में एक स्वास्थ्य कर्मचारी की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सभी संक्रमितों को कोविड-19 हास्पिटल में भर्ती कराया गया है।
सीएमओ डा. कृष्ण स्वरूप ने बताया कि जिले में लगभग रोजाना 1500 लोगों की जांच की जा रही है। जिससे मरीजों की संख्या बढ़कर आ रही है। कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे है। लोग सामाजिक दूरी का पालन करने के साथ मास्क का प्रयोग करें।