{"_id":"5f3586d28ebc3e41121d1252","slug":"other-kannauj-news-knp576760038","type":"story","status":"publish","title_hn":"जबरिया पति के विदा कराने पर पत्नी ने की आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जबरिया पति के विदा कराने पर पत्नी ने की आत्महत्या
विज्ञापन
जसोदा (कन्नौज)। मायके गई महिला ने जबरदस्ती विदा कराने से क्षुब्ध होकर ससुराल में फांसी लगा ली। मायके पक्ष के लोगों ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगा हंगामा किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक दोनों पक्षों में समझौते की बात चल रही है।
हरदोई जनपद के थाना हरपालपुर के गांव करनपुर मदनी निवासी देवीदीन ने 25 वर्षीय बेटी सोनी की शादी गुरसहायगंज कोतवाली की जसोदा चौकी के गांव सगरा में रहने वाले अरविंद कुमार से की थी। रक्षाबंधन पर सोनी मायके गई थी। पिता ने बताया कि सोनी कुछ दिन और मायके में रहने चाहती थी। बुधवार को अरविंद ससुराल
गया था। सोनी की मर्जी के बगैर वह जबरिया विदा करारकर उसे अपने घर ले आया। इसी बात से नाराज होकर गुरुवार दोपहर सोनी ने कमरे की छत पर लगे पंखे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार के साथ पहुंचे देवीदीन ने अरविंद और उसके परिजनों पर हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर
विज्ञापन
दिया। जसोदा चौकी प्रभारी अमित पोरवाल ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं रिश्तेदारों और पड़ोसियों ने मायके और ससुराल के पक्ष के बीच समझौता कराने का प्रयास शुरू कर दिया है। चौकी प्रभारी ने बताया कि मायके पक्ष ने तहरीर नहीं दी है। समझौते की बात चल रही है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई करेगी।