फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   OTHER

एक्सप्रेस वे पर हादसे में पिता-पुत्री की मौत

Thu, 13 Aug 2020 11:43 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 13 Aug 2020 11:43 PM IST
विज्ञापन
OTHER
कन्नौज। एक्सप्रेसवे पर अनियंत्रित कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई। दुर्घटना में कार सवार पिता-पुत्री की मौत हो गई। हादसे में पांच लोग घायल हैं। जिन्हें गंभीर हालत में मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

लखनऊ के अशोक नगर बुद्धेश्वर बतासे वाली गली मस्जिद के सामने रहने वाले शशिकांत (35) पुत्र ओम प्रकाश लखनऊ में एक निजी कंपनी में काम करते थे। पैतृक गांव हाथरस जनपद के सिकंदरा राऊ में है। मंगलवार की शाम शशिकांत अपनी पत्नी सपना (30) ,पुत्री सोनम (12), प्रियल (7), पारूल (5), श्रेया व अपने दोस्त चारबाग जीआरपी निवासी राजकुमार (40) पुत्र गुरूदीन के साथ कारसे अपने पैतृक गांव गए थे। बुधवार की रात आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे से लौट रहे थे। एक्सप्रेसवे पर सौरिख थाना क्षेत्र में कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। कार सवार सभी लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंचे यूपीडा कर्मी घायलों को मेडिकल कालेज ले आए। यहां डाक्टरों ने शशिकांत व प्रियल को मृत घोषित कर घायलों को भर्ती कर उपचार शुरू कर दिया। घायल राजकुमार की हालत गंभीर देख उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है। यूपीडा कर्मियों ने घायलों से पता लेकर परिजनों को घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed