फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   other

लूट की झूठी साजिश रचने पर युवक गिरफ्तार

Wed, 12 Aug 2020 12:39 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 12 Aug 2020 12:39 AM IST
विज्ञापन
other
कन्नौज। धंधे में हुए मुनाफे की रकम हड़पने के लिए लिए एक युवक ने लूट की फर्जी साजिश रची। मामला दर्ज करने के बाद जब पुलिस ने छानबीन की तो मामला झूठा निकला। पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

सदर कोतवाली के गांव बढ़ईयनपुरवा निवासी राजेश शर्मा महुआ की लकड़ी से डुप्लीकेट चंदन की लकड़ी बनाने का कारोबार अपने दो दोस्तों के साथ करता है। सोमवार को उसने 45070 रुपये की लकड़ी बेची। सोमवार रात आठ बजे वह बाइक से रुपये लेकर घर लौट रहा था। इस दौरान उसके मन में लालच आ गया। वह बाइक से बक्सीपुरवा-चिंतामणि रोड पर बाइक से आ गया और रात नौ बजे उसने पुलिस को झूठी सूचना दी कि बाइक सवार तीन बदमाशों ने तमंचा लगाकर 45070 रुपये और मोबाइल लूट लिया है।
विज्ञापन

पुलिस ने उसकी तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की। पुलिस के सामने आया कि राजेश शर्मा ने लूट की झूठी सूचना दी थी। सख्ती से पूछताछ में उसने बताया कि मन में लालच आ गया था। दोस्तों को धोखा देकर पूरी रकम हजम करना चाहता था। उप निरीक्षक आनंद पांडेय ने राजेश को झूठी सूचना देने पर मामला दर्ज कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed