{"_id":"5f29b5e58ebc3e3d1a5b0cc3","slug":"other-kannauj-news-knp5750798165","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला बंदियों और उनके बच्चों का ख्याल रखें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला बंदियों और उनके बच्चों का ख्याल रखें
विज्ञापन
जिला जेल के कैदियों से वीडियो कांफरेंसिंग से जानकारी लेते सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सतेंद्
- फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए प्रभारी जनपद न्यायाधीश सतेंद्र कुमार के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव सचिन कुमार दीक्षित ने जिला जेल का ऑनलाइन वीडियो कांफ्रेंसिंग से निरीक्षण किया। कारागार के प्रत्येक सेल से 10-10 लोगों को अलग अलग बुलाकर उनसे कारागार की व्यवस्थाओं जैसे साफ सफाई, सैनिटाइजेशन, खाना और पानी की जानकारी की।
सचिव ने बताया कि जिला कारागार में इस समय कुल 777 बंदी है। इनमें 738 पुरुष व 39 महिलाएं हैं। तीन बच्चे भी अपनी मां के साथ कारागार में हैं। इनके लिये दूध व पौष्टिक आहार का अलग से प्रबंध किया जाता है। महिलाओं के लिये सैनिटरी पैड की व्यवस्था नियमित रूप से की जाती है या नहीं तो इस पर जेल अधीक्षक ने बताया कि कारागार में महिला बंदीरक्षक भी नियुक्त है। इनसे महिला बंदी अपनी बात खुल कर कह सकती हैं या लिख कर दे देती हैं, तो उनको प्रतिमाह कारागार में ही सैनिटरी पैड उपलब्ध करा दिए जाते हैं।
रिमांड के दौरान वीडियो कांफ्रेंसिंग कक्ष से जुड़े हुए कक्ष में बंदी बैठते हैं इस पर सचिव ने जेल अधीक्षक को बंदियों को कमरे से बाहर किसी छायादार स्थान पर बैठाने के लिये प्रबंध करने को आदेशित किया गया। जिससे सामाजिक दूरी का पालन किया जा सके। सचिव ने कहा कि प्रत्येक बंदी को 2-2 कपड़े के मास्क दिए जाएं, जिससे बंदी रोज धोकर मास्क का प्रयोग कर सकें। साथ ही सेल में पर्याप्त मात्रा में सैनिटाइजर का प्रबंध करने के लिए भी निर्देश दिए। वृद्ध बंदियों का विशेष ध्यान देने को कहा।
विज्ञापन
बताया कि यदि उनको किसी तरह की दिक्कत हो तो जेल अस्पताल में भर्ती कराया जाए। इसके साथ ही कारागार में ड्यूटी कर रहे दो बंदीरक्षकों के व एक बंदी के कोविड संक्त्रस्मित होने के कारण और अधिक सावधानी बरतने, व सरकार द्वारा जारी दिशा निर्देशों का समुचित ढंग से पालन करने के लिये भी कहा गया। संक्रमित के संपर्क में रहे सभी लोगों को जांच कराने के लिए कहा गया। कारागार अधीक्षक ने बताया कि अभी तक कारागार में 485 बंदियों व 81 स्टाफ का कोविड टेस्ट कराया जा चुका है । बचे हुए लोगों के सैंपल लिए जा रहे हैं।
--------------