{"_id":"5f172f848ebc3e9fa15b0604","slug":"other-kannauj-news-knp572503754","type":"story","status":"publish","title_hn":"साइड न देने पर बस में तोड़फोड़, यात्रियों को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साइड न देने पर बस में तोड़फोड़, यात्रियों को पीटा
विज्ञापन
छिबरामऊ। साइड न देने पर सोमवार रात पश्चिमी बाईपास पर बाइक सवार तीन युवकों ने रोडवेज बस में तोड़फोड़ कर यात्रियों के साथ मारपीट की। चालक, परिचालक ने यात्रियों के सहयोग से एक युवक को पकड़कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया।
बड़ौत डिपो (बागपत) की बस लेकर चालक महिपाल सिंह, द्वितीय चालक सुखपाल और परिचालक जितेंद्र सोमवार रात कानपुर से दिल्ली जा रहे थे। रास्ते में एक बाइक ने बस को कई बार ओवरटेक करने का प्रयास किया लेकिन साइड न मिलने से आगे नहीं निकल पाई। पश्चिमी बाईपास पर बस धीमी होने पर बाइक आगे निकली, उसमें सवार तीन युवकों ने बस को रुकवा लिया। तीनों बस के अंदर घुस आए। यात्रियों ने विरोध किया तो गाली गलौज कर उनके साथ मारपीट करने लगे।
चालकों व परिचालक ने हिम्मत दिखाकर यात्रियों के सहयोग से एक युवक को पकड़ लिया लेकिन दो भाग निकले। पकड़े गए युवक को पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। चालक ने थाने में तहरीर दी, इसके बाद बस दिल्ली रवाना हो गई। कोतवाल शैलेंद्र कुमार मिश्र ने बताया कि चालक ने तहरीर दी थी लेकिन बाद में कार्रवाई करने से इंकार कर दिया। पकड़े गए युवक के खिलाफ शांति भंग की कार्रवाई की जाएगी।