{"_id":"5f11efbe8ebc3e63e2368cee","slug":"other-kannauj-news-knp571780327","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक दिन में सर्वाधिक 18 संक्रमित मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक दिन में सर्वाधिक 18 संक्रमित मिले
विज्ञापन
एचडीएफसी बैंक के बाहर मौजूद चिकित्सक।
- फोटो : CHIBRAMAU
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कन्नौज। कोरोना मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। शुक्रवार को 18 पॉजिटिव मिले, ये अब तक मरीज मिलने का सर्वाधिक आंकड़ा है। नए मरीजों में गुगरापुर ब्लॉक का एक ग्राम पंचायत अधिकारी, एचडीएफसी बैंक छिबरामऊ के चार कर्मचारी, तिर्वागंज के एक ही परिवार के पांच लोग शामिल हैं। नए मरीज मिलने के साथ हॉटस्पॉट की संख्या 43 पहुंच गई है।
नए मरीजों के साथ जिले में कोरोना मरीजों की संख्या 382 पहुंच गई है। इसमें 98 मरीजों का कोविड अस्पतालों में इलाज चल रहा है और 281 संक्रमित ठीक होकर घर जा चुके हैं। बिहार के एक श्रमिक समेत तीन लोगों की मौत हो चुकी है।
शुक्रवार को आई रिपोर्ट में शहर के मोहल्ला काजीटोला में 25 वर्षीय महिला, उसकी छह वर्षीय पुत्री, इसी मोहल्ले की आठ व छह वर्षीय बालक के अलावा पठकाना मोहल्ला में 45 वर्षीय युवक, चौधरीसराय मोहल्ला में 22 वर्षीय युवक और नगरकोट कालोनी हाजीगंज में 22 वर्षीय युवती पॉजिटिव मिली है। इसके अलावा तिर्वागंज में एक ही परिवार में 65 व 63 वर्षीय दंपति, 23 वर्षीय महिला उसके चार व दो वर्षीय बच्चों की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन
ग्राम गुगरापुर निवासी 25 वर्षीय युवक को भी कोरोना है। इन में पांच संक्रमित को कोविड-19 अस्पताल मेडिकल कालेज व 13 को गौतम बुद्ध पैरामेडिकल कालेज कनपटियापुर में भर्ती कराया गया है। संक्रमित में 194 प्रवासी हैं। सीएमओ डा. कृष्ण स्वरूप ने बताया कि सभी संक्रमितों के परिजनों के सैंपल लिए जाएंगे। संपर्क में आने वालों की भी जानकारी ली जा रही है।
सीएमओ कार्यालय के 39 ने दिए सैंपल
सीएमओ डा. कृष्ण स्वरूप के निर्देश पर उनके कार्यालय में कैंप लगाया गया। इसमें स्वास्थ्य विभाग के 39 अधिकारी, कर्मचारियों ने सैंपल दिया। इनमें विनोद दीक्षित चिकित्सालय के डाक्टर व कर्मचारी भी शामिल रहे।
बैंक सील, आने वाले ग्राहकों की सूची बनेगी
संवाद न्यूज एजेंसी
छिबरामऊ। एचडीएफसी बैंक के चार कर्मचारियों के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद बैंक और आसपास की दुकानों को सैनिटाइज 14 दिन के लिए सील कर दिया। बैंक कर्मियों के संपर्क में आने वाले 11 संपर्कियों के सैंपल लिए गए हैं। तहसीलदार अभिमन्यु कुमार ने बताया कि एक सप्ताह के अंदर बैंक से लेनदेन करने वाले ग्राहकों की सूची तैयार करवाई जा रही है। सभी की सेंपलिंग करवाई जाएगी। स्वास्थ्य विभाग की टीम न पहुंचने तक सभी ग्राहक अपने परिवार से दूरी बनाकर रहें।
यूनियन बैंक के बाहर भीड़ देख बिफरे तहसीलदार
एचडीएफसी बैंक के सामने ही संचालित यूनियन बैंक के बाहर लेनदेन के लिए ग्राहकों की भीड़ लगी हुई थी। सामाजिक दूरी की धज्जियां उड़ती देख तहसीलदार बिफर गए। लोगों को हिदायत हुए सामाजिक दूरी के साथ कतार लगवाई। बैंक के गार्ड को भी मुस्तैद रहने को कहा। चेतावनी दी कि दोबारा सामाजिक दूरी का उल्लंघन हुआ तो गार्ड सहित बैंक के खिलाफ कार्रवाई के लिए उच्चाधिकारियों को पत्र लिखा जाएगा।
एक साथ बने पांच हॉटस्पॉट
संक्रमित बैंककर्मी अलग-अलग स्थानों पर रहते हैं। तीन बैंक कर्मी मोहल्ला शास्त्रीनगर फर्रुखाबाद चौराहा, विशुनगढ़रोड पर मोहल्ला ग्रेसीगंज व मुसाहिब चौबे मोहल्ले में किराए पर रह रहे हैं, जबकि एक कर्मचारी का इब्राहीमगंज मोहल्ला में अपना मकान है। तहसीलदार अभिमन्यु कुमार के निर्देश पर नगर पालिका ने बैंक सहित इन चारों कर्मियों के आवासों के आसपास के इलाके को हॉटस्पॉट बनाकर सील कर दिया।
सैंपल के लिए भिजवाए गए ग्यारह लोग
कोरोना संक्रमित चारों बैंक कर्मियों के संपर्क में आए ग्यारह लोगों को कोरोना सैंपल के लिए सौ शय्या अस्पताल भेजा गया है। सीएचसी प्रभारी डा. राहुल मिश्रा ने बताया कि मोबाइल सर्विलांस से संपर्क में रहे अन्य लोगों की भी सूची तैयार की जा रही है। सूची तैयार होने के बाद सभी का सैंपल लिया जाएगा।