{"_id":"5f0366ab8ebc3e432501365b","slug":"other-kannauj-news-knp5697058178","type":"story","status":"publish","title_hn":"न्यायिक अधिकारियों ने लगाए पौधे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
न्यायिक अधिकारियों ने लगाए पौधे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छिबरामऊ। वृहद पौधरोपण अभियान के तहत न्यायिक अधिकारियों ने तहसील के बाह्य न्यायालय में पौधे रोपे। एसीजेएम नवनीत सिंह ने कहा कि आज का पौधरोपण कल के सुंदर और स्वस्थ पर्यावरण का आधार बनकर लोगों को राहत प्रदान करेगा।
जनपद न्यायालय परिसर के हॉटस्पॉट जोन में आ जाने से यहां पौधे नहीं लगाए जा सके। सोमवार को प्रभारी जिला जज सत्येंद्र कुमार के मार्गदर्शन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव सचिन कुमार दीक्षित ने एसीजेएम नवनीत सिंह व सिविल जज जूनियर डिवीजन अभिनय सिंह के साथ पौधरोपण किया। प्राधिकरण सचिव ने कहा कि हमें रोपण के बाद इनके संरक्षण का भी जिम्मा लेना होगा। सिविल जज जूनियर डिवीजन अभिनय सिंह ने कहा कि हरा भरा परिवेश होने से वातावरण ही शुद्ध नहीं होता बल्कि मन भी प्रसन्न रहता है और लोगों की कार्यक्षमता बढ़ती है। डिप्टी नाजिर संजीव गौतम भी मौजूद रहे।
उधर, ग्राम घिलोई खास में नवनिर्मित अंत्येष्टि स्थल परिसर में पूर्व राज्यमंत्री अर्चना पांडेय ने पौधरोपण किया। उन्होंने कहा कि पौधे जीवन का आधार होते हैं। पौधों के बिना जीवन की परिकल्पना नहीं की जा सकती। बीडीओ चंद्रभान सिंह प्रधान, अवनीश दुबे, एडीओ पंचायत मृदुल दुबे, सचिव देवेंद्र पाल सिंह, जिला उपाध्यक्ष गौरव दुबे, मनोज ठाकुर, श्रीप्रकाश दुबे, राजीव पांडेय, रत्नेश दुबे मौजूद रहे।